संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेब सिरीज ‘माफिया’ की समीक्षा

चित्र
अतीत के भूत और जंगल में अमंगल राजीव रंजन निर्देशक : बिरसा दासगुप्ता कलाकार: नमित दास ,  अनिंदिता बोस ,  मधुरिमा रॉय ,  सौरभ सारस्वत ,  तन्मय धनानिया ,  ईशा एम साहा ,  आदित्य बख्शी ,  अंकिता चक्रवर्ती ,  रिद्धिमा घोष ,  सायन बनर्जी ,  दीपक हलदर ,  एकावली खन्ना स्टार-  3.5 कई बार आपका अतीत आपके वर्तमान को तहस-नहस कर देता है। वर्षों से गड़े मुर्दे अचानक आपके सामने आकर खड़े हो जाते हैं और आपकी जिंदगी में ऐसी उथल-पुथल मचा देते हैं कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5  पर स्ट्रीम हो रही वेब सिरीज  ‘ माफिया ’  की कहानी कुछ ऐसा कहने की कोशिश करती है। कॉलेज के छह जिगरी दोस्त- नेहा (अनिंदिता बोस) ,  ऋत्विक (सौरभ सारस्वत) ,  तान्या (मधुरिमा रॉय) ,  ऋषि (तन्मय धनानिया) ,  अनन्या (ईशा एम साहा) और सैम(आदित्य बख्शी) छह साल बाद झारखंड के मधुबन में मिलने की योजना बनाते हैं। तान्या की सगाई का जश्न मनाने के लिए और अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर दोस्ती की नई इबारत लिखने के लिए। दरअसल ,  छह साल पहले वे जब उसी जगह पर स्थित ऋषि के बंगले में मिले थे ,  तो सब एक-दूसरे से लड़-भिड़ कर अल

वेब सिरीज ‘अनदेखी’ की समीक्षा

चित्र
रोमांच दिखाने में कामयाब है   अनदेखी राजीव रंजन निर्देशक : आशीष आर. शुक्ला कलाकार: दिब्येंदु भट्टाचार्य,  हर्ष छाया ,  अंकुर राठी ,  सूर्य शर्मा ,  आंचल सिंह ,  अभिषेक चौहान ,  अपेक्षा पोरवाल ,  आईन जोया ,  वरुण भगत स्टार- 3 अमीर और प्रभावशाली लोगों के किसी की हत्या करके ,  किसी को कुचल कर ,  किसी को प्रताड़ित करके बेदाग बच निकल जाने की घटनाएं भारत में दुर्लभ नहीं है। ऐसा करने के बाद इन प्रभावशाली लोगों को रत्ती भर भी अफसोस नहीं होता। ऐसी ढेरों घटनाओं का हमारा समाज साक्षी रहा है। ऐसी घटनाओं पर फिल्में भी बनी हैं और अब वेब सिरीज भी बन रही हैं।  ‘ सोनी लिव ’  की ताजातरीन वेब सिरीज  ‘ अनदेखी ’  भी ऐसी ही घटनाओं से प्रेरित है। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में एक पुलिसकर्मी की हत्या हो जाती है। हत्या का शक शादी और अन्य समारोहों में डांस करने वाली दो आदिवासी लड़कियों पर है ,  जो अपने गांव से फरार हैं। डीएसपी बरुण घोष (दिब्येंदु भट्टाचार्य) उनकी खोज में मनाली पहुंचता है। शादी और अन्य समारोहों की फिल्म बनाने वाले सलोनी (आईन जोया) ,  ऋषि (अभिषेक चौहान) और तीन अन्य युवा अपनी दोस्त तेज

वेब सिरीज: ब्रीद इनटू शैडोज की समीक्षा

चित्र
पहले जैसा मजा नहीं दूसरे सीजन में राजीव रंजन निर्देशक : मयंक शर्मा कलाकार: अभिषेक बच्चन ,  अमित साध ,  नित्या मेनन ,  सैयामी खेर ,  हृषिकेश जोशी ,  श्रीकांत वर्मा ,  इवाना कौर ,  रेशम श्रीवर्धन ,  प्लाबिता बोरठाकुर ,  एन. रवि ,  श्रुति बापना ,  श्रद्धा कौल स्टार-  2.5 करीब ढाई साल पहले आई अमेजन प्राइम की वेब सिरीज  ‘ ब्रीद ’  ने हिंदी बेब सिरीज के बाजार को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई थी।  ‘ इनसाइड एज ’  के बाद यह अमेजन प्राइम की दूसरी हिंदी वेब सिरीज थी। जाहिर है ,  इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। इसके दूसरे सीजन  ‘ ब्रीद इनटू द शैडोज ’  से अभिषेक बच्चन ने ओटीटी पर आगाज किया है। इस वजह से भी लोग इसका इंतजार कर रहे थे। पहले सीजन में कहानी थी एक पिता की ,  जो अपने बेटे को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इस बार कहानी है एक पिता और मां की ,  जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। पहले सीजन में कहानी मुंबई की थी ,  इस बार दिल्ली की है। अविनाश सभरवाल (अभिषेक बच्चन) और आभा सभरवाल (नित्या मेनन) अपनी छह साल की बेटी सिया (इवाना कौर) के साथ

वेब सिरीज 'आर्या' की समीक्षा

चित्र
परिवार के लिए सब कुछ करने को तैयार एक मां की कहानी राजीव रंजन निर्देशक : राम माधवानी ,  संदीप मोदी ,  विनोद रावत , कलाकार: सुष्मिता सेन ,  चंद्रचूड़ सिंह ,  सिकंदर खेर ,  मनीष चौधरी ,  नमित दास ,  विकास कुमार ,  सुगंधा गर्ग ,  प्रियाशा भारद्वाज ,  जयंत कृपलानी ,  अंकुर भाटिया ,  माया सराओ ,  एलेक्स ओ नील ,  वीर्ति वागनानी ,  वीरेन वजीरानी ,  प्रत्यक्ष पंवार ,  सोहेला कपूर ,  विश्वजीत प्रधान ,  जगदीश पुरोहित ,  फ्लोरा सैनी ,  जॉय सेनगुप्ता स्टार-  3 कोविड- 19  के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जो वेब सिरीज आई हैं ,  उनमें एक चर्चित सिरीज है  ‘ आर्या ’ ।  डिज्नी-हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही इस इस क्राइम थ्रिलर की चर्चा इसलिए भी हो रही है ,  क्योंकि इसके जरिये सुष्मिता सेन ने लंबे अर्से के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की है। और चंद्रचूड़ सिंह ने भी। इस सिरीज की कल्पना फिल्म  ‘ नीरजा ’  से सुखिर्यों में आए राम माधवानी की है और सिरीज के तीन निर्देशकों में से एक वह खुद भी हैं। यह एक कहानी है एक मां की ,  जो चालीस साल की उम्र में भी बेहद आकर्षक है। जो एक समृद्ध परिवार की बेटी है ,  जि

फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की समीक्षा

चित्र
एक अलग मिजाज की किस्सागोई राजीव रंजन कलाकार: अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, विजय राज, बृजेंद्र काला, सृष्टि श्रीवास्तव, नलनीश नील, फारुख जफर निर्देशक: शुजीत सरकार स्टार- 3 आदमी अपनी जिंदगी में किसी चीज को हासिल करने के लिए क्या क्या जतन करता है, कितनी चालाकियां करता है, खूब तिकड़में भिड़ाता है, लेकिन अंत में हाथ लगती है, बस एक मुट्ठी धूल। एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की ‘गुलाबो सिताबो’ का केंद्रीय भाव यही है। यह पहली फिल्म है, जो बनी तो थी, बड़े पर्दे के लिए, लेकिन पूरे विश्व में एक साथ रिलीज हुई छोटे पर्दे यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। इस फिल्म ने बड़े कलाकारों वाली फिल्मों के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की संभावनाओं का एक बड़ा द्वार खोल दिया है। भविष्य में कई फिल्मकार इस राह पर चल दें, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। फिल्म की शुरुआत होती है मिर्जा (अमिताभ बच्चन) के अपनी हवेली के किरायेदारों के बल्ब चुराकर बेचने और कठपुतली नृत्य ‘गुलाबो सिताबो’ से। ये दृश्य मिर्जा के किरदार की झलक पेश करते हैं और फिल्म के दूसरे मुख्य किरदार बांके रस्तोगी (आयुष