संदेश

Jai Mummy Di लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘जय मम्मी दी’ की समीक्षा

चित्र
कॉमेडी फिल्म है, मगर हंसाती नहीं राजीव रंजन निर्देशक: नवजोत गुलाटी कलाकार: सन्नी सिंह निज्जर, सोनाली सहगल, सुप्रिया पाठक, पूनम ढिल्लन, भुवन अरोरा, राजेंद्र सेठी, दानिश हुसैन, वीर राजवंत सिंह, आलोक नाथ 2 स्टार कॉमेडी बॉलीवुड का पसंदीदा विषय रहा है और व्यावसायिक दृष्टि से भी यह मुफीद रहता है, इसलिए कॉमेडी फिल्मों का दौर कभी खत्म नहीं होता। कभी कम तो कभी ज्यादा, कॉमेडी फिल्में हमेशा बनती रही हैं। आजकल बॉलीवुड में कॉमेडी का खूब जलवा है। बड़े-बड़े बैनर कॉमेडी फिल्में बना रहे हैं और बड़े-बड़े कलाकार उनमें काम कर रहे हैं। उनमें से कई फिल्मों ने बहुत अच्छा कारोबार भी किया है। लेकिन कामेडी बनाना इतना आसान भी नहीं है, वरना हर कॉमेडी फिल्म ‘हाफ टिकट’, ‘गोलमाल’,‘अंदाज अपना अपना’ और ‘हेराफेरी’ होती। अगर क्लासिक नहीं होती, तो कम से कम ‘प्यार का पंचनामा’ सिरीज और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी ही होती, जिनके निर्देशक लव रंजन हैं। लव रंजन का जिक्र इसलिए, कि उनके प्रोडक्शन की ‘जय मम्मी दी’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई है, जिसके निर्देशक नवजोत गुलाटी हैं। लव रंजन की तीनों फिल्मों ने लोगों का ठीकठाक मन...