संदेश

Irrfan Khan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘कारवां’ की समीक्षा

चित्र
दिल से गुजरता है ये कारवां राजीव रंजन निर्देशक: आकर्ष खुराना कलाकार: इरफान खान, डुलकर सलमान, मिथिला पालकर, कृति खरबंदा, आकाश खुराना, बीना, अमला तीन स्टार (3 स्टार) रोड ट्रिप और सफर पर कई फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं, लेकिन ‘कारवां’ का मिजाज उन तमाम फिल्मों से अलग है। इस कारवां में वो गति और घटनाओं का तेज उतार-चढ़ाव नहीं है, जो अमूमन सड़क पर और सफर में घटने वाली फिल्मों में होता है। इसमें एक ठहराव है और वह ठहराव धीरे-धीरे दिल में उतर जाता है। अविनाश (डुलकर सलमान) बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी में काम करता है, लेकिन उसे अपना काम और बॉस पसंद नहीं है। वह फोटोग्राफर बनना चाहता था, पर पिता (आकाश खुराना) के दबाव के कारण उसे इस फील्ड में आना पड़ता है। अपनी इस अनचाही जिंदगी के लिए वह अपने पिता को दोषी मानता है। पिता-पुत्र में कोई संवाद नहीं होता। गंगोत्री जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उसके पिता की मृत्यु हो जाती है। टूर ऑपरेटर कंपनी उसके पिता का पार्थिव शरीर बेंगलुरु भेजती है, पर उनका ताबूत एक बुजुर्ग महिला (बीना) के ताबूत से बदल कर कोच्चि पहुंच जाता है। अविनाश अपने पिता का शव लेने और ब...