संदेश

बाला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘उजड़ा चमन’ की समीक्षा

चित्र
ठीक से सींचा नहीं चमन को राजीव रंजन निर्देशक : अभिषेक पाठक कलाकार: सन्नी सिंह, मानवी गगरू, शारिब हाशमी, सौरभ शुक्ला, ग्रुशा कपूर, अतुल कुमार, गगन अरोड़ा, मनोज बख्शी, करिश्मा शर्मा,  दो स्टार इसमें कोई शक नहीं कि हमारे समाज में शारीरिक सुंदरता को लेकर एक अजीब तरह का ऑब्सेशन है। अगर एक आम आदमी का रूप-रंग मद्धम है, तो उसको कमतर समझा जाता है। अपने को स्वीकार्य बनाने के लिए उस शख्स को विशेष प्रयत्न करने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति जब युवावस्था में ही गंजा हो जाता है, तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। उसके शादी-ब्याह में भी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। दुर्भाग्य की बात है कि वह शख्स, जो उपेक्षा का शिकार है, खुद भी समाज के पैमाने से ही दूसरों को देखता है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘उजड़ा चमन’ इसी थीम पर आधारित है। यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जो  युवावस्था में गंजा हो जाने की वजह से सामाजिक अस्वीकृति को झेल रहा है। 30 साल का चमन कोहली (सन्नी सिंह) दिल्ली के हंसराज कॉलेज में हिंदी का लेक्चरर है। उसके सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है, लेकिन गंजेपन की वजह से उसकी न तो शादी ...