संदेश

Ajay Devgan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की समीक्षा

चित्र
हंसी की छौंक के साथ बेमेल उम्र के प्यार की उलझनें राजीव रंजन निर्देशक: आकिव अली कलाकार: अजय देवगन ,  रकुल प्रीत सिंह ,  तब्बू ,  जावेद जाफरी ,  जिमी शेरगिल ,  कुमुद मिश्रा ,  आलोक नाथ ,  मधुमालती कपूर ,  सन्नी सिंह ,  भाविन भानुशाली ,    इनायत ,  राजवीर सिंह 2.5 Star बड़ी उम्र का आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की ,  दोनों के बीच प्यार ,  फिर उम्र के अंतर की वजह से  पैदा होने वाली जटिलताएं... यह कोई नया विषय नहीं है। आधी सदी से भी ज्यादा समय पहले भगवतीचरण वर्मा ने अपने उपन्यास  ‘ रेखा ’  में एक ऐसे ही रिश्ते की जटिलताओं को पाठकों को सामने पेश किया था। इस विषय पर पिछले दशक में  ‘ चीनी कम ’  जैसी फिल्में भी बनी।  ‘ दे दे प्यार दे ’  भी इसी विषय पर आधारित एक फिल्म है ,  लेकिन फर्क यह है कि यह बात को थोड़े कॉमिक अंदाज में पेश करती है। ‘ प्यार का पंचनामा ’  और  ‘ सोनू के टीटू की स्वीटी ’  जैसी मनोरंजक कॉमेडी फिल्मों के निर्देशक लव रंजन इसके निर्माता हैं ,...

दिल को तसल्ली देती है ये रेड

चित्र
राजीव रंजन ढाई स्‍टार ( 2.5 स्‍टार) कलाकार: अजय देवगन , सौरभ शुक्ला , इलियाना डिक्रूज , अमित सियाल , पुष्पा जोशी , गायत्री अय्यर , शीबा चड्ढा निर्देशक: राजकुमार गुप्ता निर्माता: भूषण कुमार , कुमार मंगत पाठक , अभिषेक पाठक , किशन कुमार पटकथा व संवाद: रितेश शाह प्रचंड तपिश में बारिश की कुछ बूंदें भले ही मौसम न बदल पाएं , लेकिन थोड़ी राहत तो देती ही हैं। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी व्यवस्था को कुछ ईमानदार अफसर बदल तो नहीं पाते , लेकिन उम्मीद के दिए को जलाए रखते हैं। ‘ रेड ’ एक ऐसे ही आयकर अधिकारी की कहानी है , जो हर तरह के जोखिम उठा कर अपना काम ईमानदारी से करते रहता है। यहां तक कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग भी यह कहने को मजबूर हो जाते हैं कि ऐसे लोगों से ही अर्थव्यवस्था के पहिए चलते हैं और इनके लिए एकाध रसूखदार लोगों की कुर्बानी दी जा सकती है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 1980 के दशक में आयकर छापेमारी की सच्ची घटना पर आधारित है , जिसके बारे में फिल्मकारों का दावा है कि वह देश में सबसे ज्यादा समय तक चली रेड थी। अमय पटनायक (अजय देवगन) एक ईमानदार आयकर अधिकारी है।...