संदेश

Vidyut Jamwal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘यारा’ की समीक्षा

चित्र
दिल तक नहीं पहुंच पाती दोस्ती की ये दास्तान राजीव रंजन निर्देशक : तिग्मांशु धुलिया कलाकार: विद्युत जामवाल ,  अमित साध ,  श्रुति हासन ,  विजय वर्मा ,  केनी बसुमतारी ,  अंकुर विकल ,  मोहम्मद अली शाह ,  हेमेंद्र डंडोतिया स्टार- ढाई दोस्ती बॉलीवुड के प्रिय विषयों में से एक रहा है। इस विषय पर बनी फिल्मों को लोगों ने पसंद भी किया है।  ‘ हासिल ’, ‘ पान सिंह तोमर ’  और  ‘ साहेब बीबी और गैंगस्टर ’  जैसी प्रशंसित फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया भी अब इस थीम पर फिल्म  ‘ यारा ’  लेकर आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म जी 5  पर रिलीज हुई है। यह बचपन के चार अनाथ दोस्तों की कहानी है ,  जिन्हें परिस्थितियां एक जगह लाकर इकट्ठा कर देती हैं और फिर चारों एक साथ धंधे और जिंदगी के सबक सीखते हैं।  1950  के दशक के शुरुआती वर्षों से शुरू हुई यह कहानी  1997  तक चलती है। फागुन उर्फ परम (विद्युत जामवाल) का पिता चांद लोहार (हेमेंद्र डंडोतिया) पाकिस्तानी सीमा के पास स्थित राजस्थान के एक गांव में देसी...