संदेश

Anurag Kashyap लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘गेम ओवर’ की समीक्षा

चित्र
‘ डर के आगे जीत है ’  का संदेश देती फिल्म राजीव रंजन कलाकार: तापसी पन्नू ,  विनोदिनी वैद्यनाथन ,  अनीष कुरुविला ,  संचना नटराजन ,  रम्या सुब्रमण्यण ,  पार्वती टी. निर्देशक: अश्विन सरवनन स्टार-  3 ( तीन स्टार) मनुष्य अपने जीवन में घटने वाली घटनाओं पर अपनी समझ और सामर्थ्य के अनुसार प्रतिक्रिया देता है। और वह जिस प्रकार की प्रतिक्रिया देता है ,  देता है घटना का परिणाम उसी के अनुरूप होता है। आपका नजरिया आपके एक्शन को निर्धारित करता है और आपका एक्शन ,  परिणाम को। तापसी पन्नू अभिनीत  ‘ गेम ओवर ’  फिल्म का संदेश यही है। स्वप्ना (तापसी पन्नू) एक कामकाजी लड़की है ,  जो गुड़गांव के पॉश इलाके में रहती है। वह वीडियो गेम की दीवानी है। वह अपने ही बनाए स्कोर को पीछे छोड़ने की कोशिश में लगी रहती है। उसके साथ केवल उसकी घरेलू सहायिका कलम्मा (विनोदिनी वैद्यनाथन) रहती है। स्वप्ना को अंधेरे से डर लगता और और वह दो सेकंड से ज्यादा देर तक अंधेरे का सामना नहीं कर पाती। एक साल पहले वह एक हादसे का शिकार होती है ,  जो उसके मस्तिष्क में ब...

नॉकआउट करने में नाकाम है ‘मुक्काबाज’

चित्र
राजीव रंजन फिल्म समीक्षा- मुक्केबाज कलाकार: विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, जिमी शेरगिल, रवि किशन, साधाना सिह निर्देशक: अनुराग कश्यप ढाई स्टार (2.5 स्टार) अनुराग कश्यप एक अंतराल के बाद बतौर निर्देशक ‘मुक्काबाज’ के साथ लौटे हैं। उनकी फिल्मों से सलमान खान और आमिर खान की फिल्मों की तरह ‘दो सौ करोड़ी’ और ‘तीन सौ करोड़ी’ क्लब में शामिल होने की उम्मीद तो नहीं रहती, लेकिन इतनी उम्मीद जरूर रहती है कि वे लीक पर नहीं चलेंगी। बतौर निर्देशक अनुराग ने बने-बनाए प्रतिमानों को ध्वस्त किया है। वह अपनी तरह के एक अलग फिल्मकार हैं, जिन्होंने कई युवाओं को अलग तरह फिल्में बनाने की प्रेरणा दी है और कुछ को मौका भी दिया है। जाहिर है, अनुराग की छवि और साख के मद्देनजर ‘मुक्काबाज’ को लेकर भी कुछ ऐसी ही उत्सुकता मन में जगती है। क्या यह फिल्म उन मानकों पर खरी उतरती है, जिसके लिए अनुराग जाने जाते हैं? इसका जवाब नकारात्मक है। पहले बात कहानी की। बरेली का रहने वाला श्रवण कुमार सिंह (विनीत कुमार सिंह) मुक्केबाज बनना चाहता है। इसके लिए वह बरेली के दबंग मुक्केबाजी कोच भगवान दास मिश्रा (जिमी शेरगिल) से प्रशिक्षण लेत...