फिल्म स्काईस्क्रेपर की समीक्षा
एक्शन और तकनीक का बेहतरीन संगम राजीव रंजन कलाकार : ड्वेन जॉनसन , नेवे कैम्पबेल , रोलेंड मोलर , चिन हान , वायरन मेन लेखक व निर्देशक : रॉसन मार्शल थर्बर तीन स्टार अगर बजट और तकनीक का समर्थन हो तो साधारण आइडिया पर भी एक रोचक फिल्म बन सकती है। हर साल भारत में रिलीज होने ढेरों हॉलीवुड फिल्में ऐसी ही होती हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई ‘ स्काईस्क्रेपर ’ भी एक ऐसी ही फिल्म है। ‘ रॉक ’ के नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान ड्वेन डगलस जॉनसन और निर्देशक रॉसन मार्शल थर्बर की जोड़ी की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों कॉमेडी फिल्म ‘ सेंट्रल इंटेलिजेंस ’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘ स्काईस्क्रेपर ’ में भी इस जोड़ी ने निराश नहीं किया है। विजुअल इफेक्ट्स ( वीएफएक्स ) और कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेजरी ( सीजीआई ) के शानदार इस्तेमाल ने साधारण कहानी के बावजूद इस एक्शन थ्रिलर में जान डाल दी है। विल सॉयर ( ड्वेन जॉनसन ) अमेरिका की ...