फिल्म ‘पागलपंती’ की समीक्षा
अपने नाम जैसी ही है ‘पागलपंती’ राजीव रंजन निर्देशक : अनीस बज्मी कलाकार: जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, अशोक समर्थ, बृजेंद्र काला दो स्टार बड़े-बड़े स्टार हैं, सुंदर और ग्लैमरस हीरोइनें हैं, अच्छे चरित्र अभिनेता हैं, भव्य लोकेशन है, अब क्या चाहिए! कुछ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक शायद ऐसे ही सोचते हैं और फिल्म बना डालते हैं। उन्हें लगता है, जब इतनी चीजें हैं, तो कहानी, पटकथा, संवाद पर मेहनत क्या करना! ‘पागलपंती’ का निर्माण भी शायद इसी सोच के साथ किया गया है। राजकिशोर उर्फ राज (जॉन अब्राहम) की किस्मत बहुत खराब है। उसकी खराब किस्मत के चक्कर में उसके दोस्तों जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) का भी बेड़ा गर्क होता रहता है। एक दिन तीनों डॉन राजा साहब (सौरभ शुक्ला) का सात करोड़ का नुकसान कर डालते हैं। राजा साहब का साला वाईफाई (अनिल कपूर) इस नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें अपने यहां काम पर रख लेता है। बंगले में राज के कदम पड़ते ही राजा साहब और वाईफाई के भी...