संदेश

varun Sharma लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ की समीक्षा

चित्र
ढेर सारे मसाले ,  लेकिन जायके में मजा नहीं राजीव रंजन निर्देशक: रोहित जुगराज कलाकार: दिलजीत दोसांझ , कृति सैनन , वरुण शर्मा , रोनित रॉय , जीशान अय्यूब , सीमा पाहवा , पंकज त्रिपाठी , अभिषेक बनर्जी 2 स्टार (दो स्टार ) पटियाला पंजाब का एक प्रसिद्ध शहर है। लेकिन पटियाला को विशेषण की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। किसी चीज को सामान्य से बड़ा बताने के लिए। फिल्म ‘ अर्जुन पटियाला ’ बनाने वालों के दिमाग में भी शायद ये बात रही होगी , इसलिए उन्होंने हीरो को पटियाला का निवासी बनाकर उसके नाम में पटियाला शब्द जोड़ दिया होगा। लेकिन क्या नाम में पटियाला जोड़ देने भर से ही कोई भी चीज बड़ी हो जाती है ? इस फिल्म के मामले में तो इस सवाल का जवाब बहुत सकारात्मक नहीं है। एक लेखक (अभिषेक बनर्जी) एक निर्माता (पंकज त्रिपाठी) को फिल्म की कहानी सुनाने जाता है। निर्माता की तीन पीढ़ियां फिल्म निर्माण से जुड़ी हुई हैं। वह पूछता है , कहानी में रोमांस है ? एक्शन है ? कॉमेडी है ? आइटम सॉन्ग है ? लेखक हां में जवाब देता है। निर्माता कहता है , फिल्म में सनी लियोने भी चाहिए। लेखक कहता है , वह भी हो जाएगा। न...

मजा वही, पर सादगी वैसी नहीं

चित्र
राजीव रंजन फिल्म: फुकरे रिटर्न्स 2.5 स्टार (ढाई स्टार) कलाकार: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्डा, मनजोत सिंह, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, प्रिया आनंद, विशाखा सिंह, राजीव गुप्ता निर्देशक: मृगदीप लाम्बा किसी सफल फिल्म के सीक्वल के साथ एक अच्छी बात यह होती है कि उसे लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। इस तरह उसे एक शुरुआती लाभ मिल जाता है। लेकिन इसके साथ साथ एक जोखिम भी जुड़ा रहता है कि लोग उसकी तुलना पिछली फिल्म से करते हैं। और फिल्म उस कसौटी पर खरी नहीं उतरती तो नकार दी जाती है। ‘फुकरे रिटर्न्स’ को फायदा तो मिल ही चुका है और जहां तक तुलना की बात है तो फिल्म उस कसौटी पर भी निराश नहीं करती। हालांकि यह जरूर है कि 2013 में आई ‘फुकरे’ को लोगों ने उसके किरदारों व कहानी की जिस सरलता और गुदगुदाने वाली कॉमेडी के लिए पसंद किया था, वह ‘रिटर्न’ में नहीं मिलती। अगर कॉमेडी की बात करें तो वह पूरी तरह मौजूद है। शायद ही कोई ऐसा सीन हो, जिसमें हंसी की फुहारें नहीं हैं। लेकिन वो सादगी और सरलता ‘मिसिंग’ है। दरअसल पिछली फिल्म में जो नेताजी महज संदर्भ के लिए थे, इस बार वह कहानी का अहम हिस्सा ह...