फिल्म ‘शकुंतला देवी: ह्यूमन कम्प्यूटर’ की समीक्षा
मानव कम्प्यूटर की मानवीय कहानी राजीव रंजन निर्देशक : अनु मेनन कलाकार: विद्या बालन , सान्या मल्होत्रा , अमित साध , जिश्शु सेनगुप्ता , शीबा चड्ढा , प्रकाश बेलावाडी , बरनबी जागो , स्टीफन सैमसन , निशा आलिया स्टार- 3.5 कुछ लोग अपने समय से काफी आगे होते हैं। मानव कम्प्यूटर के नाम से मशहूर गणितज्ञ और लेखिका शकुंतला देवी भी ऐसी ही गिनी-चुनी शख्सीयतों में से एक हैं। हमारे समाज में आमतौर पर यह माना जाता था कि गणित लड़कियों के लिए नहीं है , उनके लिए हिंदी , अंग्रेजी जैसे आट्र्स के विषय ही ठीक हैं। अगर किसी लड़की को साइंस पढ़ना हुआ भी , तो उसके लिए बायोलॉजी ही विकल्प होता था। वैसे समय में शकुंतला देवी ( 1929-2013) ने न सिर्फ इस धारणा को ध्वस्त किया , बल्कि मनुष्यों के लिए असंभव से दिखने वाली अंकगणित की गणनाओं को चुटकियों में हल करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कम्प्यूटर से भी कम समय में। वह भी बिना किसी औपचारिक शिक्षा के। उन्होंने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा था। इसी असाधारण योग्यता की वजह से उन्हें ‘ मानव ...