संदेश

टाइगर श्रॉफ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म : बागी 3 की समीक्षा

चित्र
कहानी की क्या जरूरत, एक्शन तो सुपर है ना! राजीव रंजन निर्देशक : अहमद खान कलाकार: टाइगर श्रॉफ , श्रद्धा कपूर , रितेश देशमुख , अंकिता लोखंडे , दिशा पटानी स्टार- 2.5 कुछ निर्देशक ये मानते हैं कि फिल्म में वल्र्ड क्लास एक्शन डाल दो , फिर कहानी कमजोर हो , पटकथा लचर हो , तो कोई फर्क नहीं पड़ता। अहमद खान ऐसे ही निर्देशक हैं। कुछ कलाकार मानते हैं कि अभिनय में क्या मेहनत करनी है , एक्शन तो जोरदार आता है न , डांस में परफेक्ट हूं न। टाइगर श्रॉफ ऐसे ही कलाकार हैं। संयोग से दोनों की गाड़ी ठीक चल रही है , तो उनकी धारणा को बल भी मिलता है। इन्हीं दोनों की फिल्म है ‘ बागी 3 ’ । ‘ बागी ’  सिरीज की तीसरी किश्त। ‘ बागी ’ हिट रही थी और ‘ बागी 2 ’ सुपरहिट। इसने करीब 165 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसीलिए ‘ बागी 3 ’ भी बनी। अगर ये फिल्म भी हिट रही , जिसकी पूरी संभावना दिखती है , तो बहुत मुमकिन है कि ‘ बागी 4 ’ भी आए। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक संवाद बोलते हैं , ‘ मैं हमेशा बागी रहूंगा ’, जिससे इसका सीक्वल बनने की पूरी गुंजाइश नजर आती है। ‘ बागी ’ में टाइगर एक बाहुबली से लड़े थे , ‘ बागी 2...

फिल्म ‘वॉर’ की समीक्षा

चित्र
रोमांच, एक्शन और सितारों का मेल राजीव रंजन निर्देशक : सिद्धार्थ आनंद कलाकार: हृतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वानी कपूर, आशुतोष राणा, अनुप्रिया गोयनका 2. 5/5 स्टार बॉलीवुड ने पिछले कुछ सालों में शायद यह संकल्प लिया है कि उसे अपने संसाधनों और बजट के दायरे में हॉलीवुड को एक्शन व तकनीक के मामले में टक्कर देनी है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि हॉलीवुड की तकनीक और एक्शन से सजी फिल्में भारत में अच्छा-खासा कारोबार कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने ‘धूम सिरीज’, ‘बाहुबली सिरीज’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘कमांडो सिरीज’ और ‘बागी सिरीज’ जैसी फिल्में बनाई हैं और इनमें लगभग सभी बहुत सफल भी रही हैं। ‘वॉर’ भी ऐसी ही फिल्म है। बड़े सितारे, बड़ा बजट, बड़ा रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और खूबसूरत विदेशी लोकेशन और हां, एक कामचलाऊ प्लॉट के मिश्रण से जो उत्पाद तैयार किया गया है, उसका नाम ‘वॉर’ है। पिछले साल एक फिल्म आई थी ‘ऐयारी’, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी थे। ‘वॉर’ का प्लॉट भी कमोबेश उसी लाइन पर है। हालांकि इसका कैनवस और बाकी हर पक्ष ‘ऐयारी’ से बहुत बड़ा है। जाहिर है, बजट भी। भारतीय इंटे...

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की समीक्षा

चित्र
पास होने लायक नहीं हैं ये स्टूडेंट राजीव रंजन निर्देशक: पुनीत मल्होत्रा कलाकार: टाइगर श्रॉफ ,  अनन्या पांडेय ,  तारा सुतारिया ,  आदित्य सील ,  गुल पनाग ,  मनोज पाहवा ,  समीर सोनी 2  स्टार (दो स्टार) इन दिनों बॉलीवुड में भी एक परंपरा-सी चल पड़ी है कि अगर कोई फिल्म हिट हो गई ,  तो उसका सीक्वल बना डालो या उसमें  2, 3  या आगे-पीछे कुछ जोड़ कर दर्शकों के सामने परोस दो।  इससे एक फायदा होता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में एक उत्सुकता पैदा हो जाती है और बिना किसी विशेष प्रयास के वह चर्चा में भी आ जाती है। लेकिन इसके साथ एक खतरा भी जुड़ जाता है कि उसकी तुलना पिछली फिल्म से अवश्यंभावी हो जाती है। अगर फिल्म थोड़ी भी ठीक हुई ,  तो काम बन जाता है और नहीं हुई ,  तो उसके पिटने का खतरा भी बढ़ जाता है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की  ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर  2’  इस सिलसिले में ताजातरीन नाम है। रोहन (टाइगर श्रॉफ) मसूरी के एक साधारण ज्योतिषी का बेटा है। वह वहीं के पिशोरीमल कॉलेज में पढ़ता है। उसकी बचपन की गर्लफ्रेंड मृ...