वेब सिरीज ‘अनदेखी’ की समीक्षा
रोमांच दिखाने में कामयाब है अनदेखी राजीव रंजन निर्देशक : आशीष आर. शुक्ला कलाकार: दिब्येंदु भट्टाचार्य, हर्ष छाया , अंकुर राठी , सूर्य शर्मा , आंचल सिंह , अभिषेक चौहान , अपेक्षा पोरवाल , आईन जोया , वरुण भगत स्टार- 3 अमीर और प्रभावशाली लोगों के किसी की हत्या करके , किसी को कुचल कर , किसी को प्रताड़ित करके बेदाग बच निकल जाने की घटनाएं भारत में दुर्लभ नहीं है। ऐसा करने के बाद इन प्रभावशाली लोगों को रत्ती भर भी अफसोस नहीं होता। ऐसी ढेरों घटनाओं का हमारा समाज साक्षी रहा है। ऐसी घटनाओं पर फिल्में भी बनी हैं और अब वेब सिरीज भी बन रही हैं। ‘ सोनी लिव ’ की ताजातरीन वेब सिरीज ‘ अनदेखी ’ भी ऐसी ही घटनाओं से प्रेरित है। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में एक पुलिसकर्मी की हत्या हो जाती है। हत्या का शक शादी और अन्य समारोहों में डांस करने वाली दो आदिवासी लड़कियों पर है , जो अपने गांव से फरार हैं। डीएसपी बरुण घोष (दिब्येंदु भट्टाचार्य) उनकी खोज में मनाली पहुंचता है। शादी और अन्य समारोहों की फिल्म बन...