फिल्म ‘मलाल’ की समीक्षा
मासूमियत भरी ठेठ बॉलीवुडिया प्रेमकथा राजीव रंजन निर्देशक: मंगेश हडावले कलाकार: मीजान जाफरी, शर्मिन सेगल, समीर धर्माधिकारी ढाई स्टार (2.5 स्टार) ढेरों बॉलीवुड फिल्मों में आपने ऐसी प्रेम कहानियां देखी होंगी कि लड़का टपोरी है , बदमिजाज है और लड़की बेहद संजीदा है , संस्कारी है। शुरू में दोनों में तकरार होती है और धीरे-धीरे उनमें प्यार हो जाता है। लड़का अपने प्यार की खातिर सुधर जाता है और फिर इस रिश्ते के बीच में लड़की के परिवार वाले आ जाते हैं। लड़की चाह कर भी परिवार के खिलाफ नहीं जा पाती है और लड़का कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार द्वारा निर्मित ‘ मलाल ’ भी ऐसी ही प्रेम कहानी है , जिससे अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल ने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की है। हालांकि मीजान पहले भंसाली की फिल्मों में रणवीर सिंह के ‘ बॉडी डबल ’ ( डुप्लिकेट) के रूप में काम कर चुके हैं , लेकिन बतौर अभिनेता उनकी यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 2004 में आई ...