संदेश

Anil Kapoor लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘पागलपंती’ की समीक्षा

चित्र
अपने नाम जैसी ही है ‘पागलपंती’ राजीव रंजन निर्देशक : अनीस बज्मी  कलाकार: जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, मुकेश तिवारी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, अशोक समर्थ, बृजेंद्र काला दो स्टार बड़े-बड़े स्टार हैं, सुंदर और ग्लैमरस हीरोइनें हैं, अच्छे चरित्र अभिनेता हैं, भव्य लोकेशन है, अब क्या चाहिए! कुछ फिल्मों के निर्माता-निर्देशक शायद ऐसे ही सोचते हैं और फिल्म बना डालते हैं। उन्हें लगता है, जब इतनी चीजें हैं, तो कहानी, पटकथा, संवाद पर मेहनत क्या करना! ‘पागलपंती’ का निर्माण भी शायद इसी सोच के साथ किया गया है। राजकिशोर उर्फ राज (जॉन अब्राहम) की किस्मत बहुत खराब है। उसकी खराब किस्मत के चक्कर में उसके दोस्तों जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) का भी बेड़ा गर्क होता रहता है। एक दिन तीनों डॉन राजा साहब (सौरभ शुक्ला) का सात करोड़ का नुकसान कर डालते हैं। राजा साहब का साला वाईफाई (अनिल कपूर) इस नुकसान की भरपाई करने के लिए उन्हें अपने यहां काम पर रख लेता है। बंगले में राज के कदम पड़ते ही राजा साहब और वाईफाई के भी...

फिल्म टोटल धमाल की समीक्षा

चित्र
ढेर सारे सितारे, पर धमाल नहीं राजीव रंजन निर्देशक :  इंद्र कुमार कलाकार :  अजय देवगन ,  अनिल कपूर ,  माधुरी दीक्षित ,  रितेश देशमुख ,  अरशद वारसी ,  संजय मिश्रा ,  बोमन ईरानी ,  जावेद जाफरी ,  ईशा गुप्ता ,  पितोबश त्रिपाठी ,  विजय पाटकर ,  महेश मांजरेकर ,  मनोज पाहवा दो स्टार  (2  स्टार ) कुछ फिल्में ऐसी होती हैं , जिनके बारे में लोग पहले से तय कर लेते हैं कि दिमाग घर पर छोड़ कर जाना है। अगर उसमें तर्क की तलाश करेंगे ,  तो मुट्ठी भर रेत के सिवा कुछ हाथ नहीं आएगा।  ‘ धमाल सिरीज ’   की फिल्में भी इसी श्रेणी में आती हैं। इस सिरीज की तीसरी फिल्म  ‘ टोटल धमाल ’   में सारी बातें  ‘ धमाल ’   जैसी हैं। सितारों की लंबी - चौड़ी फौज  ( इनमें से चार मुख्य किरदार तो इस किस्त में भी हैं ),  कहानी का प्लॉट , कहानी से कोई मतलब नहीं रखने वाले गाने ,  अविश्वसनीय दृश्य और परिस्थितियां , क्लाईमैक्स आदि आदि। बस एक चीज नहीं है ,  वो है मजा। जैसाकि...
चित्र
देखने लायक है ये  ‘ लड़की ’ राजीव रंजन कलाकार:   अनिल कपूर ,  राजकुमार राव ,  सोनम कपूर ,  जुही चावला ,  बृजेंद्र काला ,  सीमा पाहवा,  अभिषेक दुहान,  रेजिना कसांद्रा,  मधुमालती कपूर निर्देशक:  शैली चोपड़ा धर तीन ( 3  स्टार) आज से 25  साल पहले रिलीज हुई  ‘1942  ए लव स्टोरी ’  में  ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’  गाना अनिल कपूर ने मनीषा कोइराला के लिए गाया था।  ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’  में वो गाना सोनम कपूर अपनी प्रेमिका रेजिना कसांद्रा के लिए गाती हैं। गाने के संदर्भ में यह परिवर्तन इन  25  वर्षों में हमारे समाज और सिनेमा के बदलाव का भी थोड़ा-बहुत संकेत देता है। हालांकि कुछ अपवादों को छोड़ दें ,  तो समलैंगिकता को अभी भी समाज और सिनेमा दोनों में स्वीकार नहीं किया गया है ,  लेकिन अब अपराध भी नहीं है। पहले इस पर बात करना भी उचित नहीं समझा जाता था ,  लेकिन अब इस पर बात हो रही है।  और बात निकली है ,  तो शायद दूर तलक पहुंचे। अब बात कहानी की.....