संदेश

Gully Boy लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘गली बॉय’ की समीक्षा

चित्र
सच्चाई को सपनों से मिलाने की कहानी राजीव रंजन निर्देशक: जोया अख्तर कलाकार: रणवीर सिंह , आलिया भट्ट , कल्कि , सिद्धांत चतुर्वेदी , विजय राज , विजय वर्मा , शीबा चड्ढा , अमृता सुभाष तीन स्टार ( 3 स्टार) दुनिया में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि उनमें क्या खास है ? और जिन्हें यह पता चल जाता है , फिर वे ज्यादातर लोगों जैसे नहीं रह जाते। ऐसी कहानियां हमने बहुत सुनी हैं कि कैसे कोई अपनी प्रतिभा और जुनून की बदौलत अपना एक अलग मुकाम बना लेता है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘ गली बॉय ’ एक ऐसी ही कहानी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर डिवाइन और नेजी यानी नावेद शेख की जिंदगी से प्रेरित है। एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) को अपनी जिंदगी व बस्ती अंधे कुएं जैसी लगती है , जहां सिर्फ अंधेरा है। जहां सपने बंद गलियों में घुट कर रह जाते हैं। उसकी जिंदगी में जो थोड़ा-सा उजाला है , वह उसकी प्रेमिका सफीना (आलिया भट्ट) है। मुराद के पिता , मामा , दोस्त सब यही मानते हैं कि सपने औकात के हिसाब से देखने चाहिए। ऐसे में मुराद अपनी बेचैनी को कागज ...