संदेश

दिलजीत दोसांझ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ की समीक्षा

चित्र
ढेर सारे मसाले ,  लेकिन जायके में मजा नहीं राजीव रंजन निर्देशक: रोहित जुगराज कलाकार: दिलजीत दोसांझ , कृति सैनन , वरुण शर्मा , रोनित रॉय , जीशान अय्यूब , सीमा पाहवा , पंकज त्रिपाठी , अभिषेक बनर्जी 2 स्टार (दो स्टार ) पटियाला पंजाब का एक प्रसिद्ध शहर है। लेकिन पटियाला को विशेषण की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। किसी चीज को सामान्य से बड़ा बताने के लिए। फिल्म ‘ अर्जुन पटियाला ’ बनाने वालों के दिमाग में भी शायद ये बात रही होगी , इसलिए उन्होंने हीरो को पटियाला का निवासी बनाकर उसके नाम में पटियाला शब्द जोड़ दिया होगा। लेकिन क्या नाम में पटियाला जोड़ देने भर से ही कोई भी चीज बड़ी हो जाती है ? इस फिल्म के मामले में तो इस सवाल का जवाब बहुत सकारात्मक नहीं है। एक लेखक (अभिषेक बनर्जी) एक निर्माता (पंकज त्रिपाठी) को फिल्म की कहानी सुनाने जाता है। निर्माता की तीन पीढ़ियां फिल्म निर्माण से जुड़ी हुई हैं। वह पूछता है , कहानी में रोमांस है ? एक्शन है ? कॉमेडी है ? आइटम सॉन्ग है ? लेखक हां में जवाब देता है। निर्माता कहता है , फिल्म में सनी लियोने भी चाहिए। लेखक कहता है , वह भी हो जाएगा। न...

फिल्म सूरमा की समीक्षा

चित्र
यशोगान नहीं, एक वास्तविक योद्धा की कहानी राजीव रंजन कलाकार: दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी, विजय राज, सतीश कौशिक, कुलभूषण खरबंदा निर्देशक: शाद अली निर्माता: सोनी पिक्चर्स, चित्रांगदा सिंह, दीपक सिंह संगीत: शंकर-एहसान-लोय तीन स्टार (3 स्टार) बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक की बयार चल रही है। दो हफ्ते पहले ही ‘संजू’ रिलीज हुई थी और अब ‘सूरमा’ के जरिये भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह का जीवन-संघर्ष सामने है। एक समय था, जब भारत में हाकी खिलाड़ियों की पूछ हुआ करती थी। फिर धीरे-धीरे ऐसा समय आया कि भारतीय हॉकी अपने निम्नतम स्तर पर चली गई और लोगों की दिलचस्पी भी इसमें कम हो गई। हालांकि भारत में बढ़िया हॉकी खिलाड़ी पैदा होने बंद नहीं हुए थे, लेकिन सही प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और प्रेरणा के अभाव में टीम विश्व पटल पर उभर नहीं पा रही थी। ऐसे समय में संदीप सिंह जैसे खिलाड़ी का उदय भारतीय हॉकी के लिए शुभ संकेत था। हालांकि अपने करियर के शुरुआती दौर में ही दुर्घटनावश गोली लगने की वजह से संदीप का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन उन्होंने संघर्ष किया, अपने पैरों प...