संदेश

Tigmanshu Dhulia लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘यारा’ की समीक्षा

चित्र
दिल तक नहीं पहुंच पाती दोस्ती की ये दास्तान राजीव रंजन निर्देशक : तिग्मांशु धुलिया कलाकार: विद्युत जामवाल ,  अमित साध ,  श्रुति हासन ,  विजय वर्मा ,  केनी बसुमतारी ,  अंकुर विकल ,  मोहम्मद अली शाह ,  हेमेंद्र डंडोतिया स्टार- ढाई दोस्ती बॉलीवुड के प्रिय विषयों में से एक रहा है। इस विषय पर बनी फिल्मों को लोगों ने पसंद भी किया है।  ‘ हासिल ’, ‘ पान सिंह तोमर ’  और  ‘ साहेब बीबी और गैंगस्टर ’  जैसी प्रशंसित फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया भी अब इस थीम पर फिल्म  ‘ यारा ’  लेकर आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म जी 5  पर रिलीज हुई है। यह बचपन के चार अनाथ दोस्तों की कहानी है ,  जिन्हें परिस्थितियां एक जगह लाकर इकट्ठा कर देती हैं और फिर चारों एक साथ धंधे और जिंदगी के सबक सीखते हैं।  1950  के दशक के शुरुआती वर्षों से शुरू हुई यह कहानी  1997  तक चलती है। फागुन उर्फ परम (विद्युत जामवाल) का पिता चांद लोहार (हेमेंद्र डंडोतिया) पाकिस्तानी सीमा के पास स्थित राजस्थान के एक गांव में देसी...

फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की समीक्षा

चित्र
पूरा फिल्मी है ये मिलन राजीव रंजन निर्देशक: तिग्मांशु धूलिया कलाकार: अली फजल ,  श्रद्धा श्रीनाथ ,  संजय मिश्रा ,  आशुतोष राणा ,  सिकंदर खेर दो स्टार ( 2  स्टार) तिग्मांशु धूलिया जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं , ‘ मिलन टॉकीज ’  वैसी फिल्म नहीं है और वह जिस तरह से फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं ,  यह वैसी भी नहीं है। उन्होंने इस बार एक रोमांटिक फिल्म में हाथ आजमाया है ,  जिसमें थोड़ी-सी कॉमेडी भी है और थोड़ा-सा एक्शन भी। लेकिन यह खिचड़ी न तो स्वादिष्ट  है और न ही सेहतमंद। अगर इस फिल्म में तिग्मांशु की पुरानी फिल्मों जैसा कुछ है ,  तो वह है हिन्दी हार्टलैंड की धड़कन ,  मगर वह भी थोड़ी-सी ही। यानी इस फिल्म बहुत कुछ है ,  मगर सब थोड़ा-थोड़ा। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का अनिरुद्ध  उर्फ अन्नु (अली फैजल) फिल्म निर्देशक बनना चाहता है और गुजारे के लिए छात्रों को पास कराने का ठेका भी लेता है। इसी क्रम में उसे मैथिली (श्रद्धा श्रीनाथ) को पास कराने का ठेका मिलता है। उसे मैथिली से प्यार हो जाता है ,  लेकिन...

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की समीक्षा

चित्र
कहीं गुम हो गए हैं साहेब बीवी और गैंगस्टर राजीव रंजन कलाकार: जिमि शेरगिल,  संजय दत्त ,  माही गिल ,  चित्रांगदा सिंह ,  कबीर बेदी ,  दीपक तिजोरी ,  जाकिर हुसैन ,  सोहा अली खान निर्देशक: तिग्मांशु धुलिया लेखक: तिग्मांशु धुलिया और संजय चौहान 2  स्टार (दो स्टार) निर्देशक तिग्मांशु धुलिया जिस तरह की फिल्में बनाते हैं और जिस तरह से बनाते हैं,  उसके कारण उनकी अगली फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहती है। एकाध अपवादों को छोड़ दें ,  उन्होंने निराश भी नहीं किया है और अपने काम से लोगों को प्रभावित किया है। तिग्मांशु को एक अच्छे फिल्मकार के रूप में स्थापित करने में  ‘ साहेब बीवी और गैंगस्टर ’  सिरीज की पहली दोनों फिल्मों ने अहम भूमिका निभाई है। लिहाजा इसके तीसरे भाग को लेकर लोगों में उत्सुकता स्वाभाविक है।  ‘ साहेब बीवी और गैंगस्टर  3’  की कहानी दूसरे भाग से आगे बढ़ती है। साहेब और बीवी तो वही हैं ,  लेकिन गैंगस्टर पिछली बार की तरह इस बार भी बदल गया है। राजा आदित्य प्रताप सिंह यानी साहेब (जिमि शेरगिल) पिछल...