फिल्म ‘मुल्क’ की समीक्षा
पूर्वग्रह को तोड़ने की कोशिश करती फिल्म राजीव रंजन कलाकार: ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, रजत कपूर, आशुतोष राणा, प्रतीक बब्बर, मनोज पाहवा, नीना गुप्ता, प्राची शाह निर्देशक: अनुभव सिन्हा संगीत: प्रसाद शास्ते, अनुराग सैकिया गीत: शकील आजमी तीन स्टार (3 स्टार) भारत में ज्वलंत सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में बहुत कम बनती हैं। ऐसी फिल्में उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं। ‘मुल्क’ उन्हीं गिनी-चुनी फिल्मों में से एक है। यह एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे के बारे में बात करती है, जो पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में चर्चा के केंद्र में है। वह मुद्दा है इस्लाम को आतंकवाद के साथ जोड़ कर देखने का चलन। यूं तो फिल्म में कहानी बनारस की पृष्ठभूमि में है, लेकिन उस कहानी में उठाए गए सवाल वैश्विक हैं। एडवोकेट मुराद अली (ऋषि कपूर) का परिवार नौ दशकों से बनारस का बाशिंदा है। मोहल्ले के सभी लोगों से उनके परिवार का भाईचारा है। उनके 65वें जन्मदिन पर पूरा मुहल्ला उनके यहां जुटता है और सबका खाना-पीना होता है। सब कुछ सौहाद्र्रपूर्ण चल रहा है। तभी मुराद अली के जन्मदिन के अगले ही दिन बाद इलाहाबाद में एक बम विस्फ...