संदेश

फ़रवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म टोटल धमाल की समीक्षा

चित्र
ढेर सारे सितारे, पर धमाल नहीं राजीव रंजन निर्देशक :  इंद्र कुमार कलाकार :  अजय देवगन ,  अनिल कपूर ,  माधुरी दीक्षित ,  रितेश देशमुख ,  अरशद वारसी ,  संजय मिश्रा ,  बोमन ईरानी ,  जावेद जाफरी ,  ईशा गुप्ता ,  पितोबश त्रिपाठी ,  विजय पाटकर ,  महेश मांजरेकर ,  मनोज पाहवा दो स्टार  (2  स्टार ) कुछ फिल्में ऐसी होती हैं , जिनके बारे में लोग पहले से तय कर लेते हैं कि दिमाग घर पर छोड़ कर जाना है। अगर उसमें तर्क की तलाश करेंगे ,  तो मुट्ठी भर रेत के सिवा कुछ हाथ नहीं आएगा।  ‘ धमाल सिरीज ’   की फिल्में भी इसी श्रेणी में आती हैं। इस सिरीज की तीसरी फिल्म  ‘ टोटल धमाल ’   में सारी बातें  ‘ धमाल ’   जैसी हैं। सितारों की लंबी - चौड़ी फौज  ( इनमें से चार मुख्य किरदार तो इस किस्त में भी हैं ),  कहानी का प्लॉट , कहानी से कोई मतलब नहीं रखने वाले गाने ,  अविश्वसनीय दृश्य और परिस्थितियां , क्लाईमैक्स आदि आदि। बस एक चीज नहीं है ,  वो है मजा। जैसाकि  ‘ धमाल ’   में हमने देखा था ,  एक मरता हुआ आदमी फिल्म के मुख्य किरदारों को काफी बड़ी रकम के बारे में बताता है ,  जो उसने किसी गुप्त जगह पर

फिल्म ‘गली बॉय’ की समीक्षा

चित्र
सच्चाई को सपनों से मिलाने की कहानी राजीव रंजन निर्देशक: जोया अख्तर कलाकार: रणवीर सिंह , आलिया भट्ट , कल्कि , सिद्धांत चतुर्वेदी , विजय राज , विजय वर्मा , शीबा चड्ढा , अमृता सुभाष तीन स्टार ( 3 स्टार) दुनिया में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि उनमें क्या खास है ? और जिन्हें यह पता चल जाता है , फिर वे ज्यादातर लोगों जैसे नहीं रह जाते। ऐसी कहानियां हमने बहुत सुनी हैं कि कैसे कोई अपनी प्रतिभा और जुनून की बदौलत अपना एक अलग मुकाम बना लेता है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘ गली बॉय ’ एक ऐसी ही कहानी पर बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मुंबई के रैपर डिवाइन और नेजी यानी नावेद शेख की जिंदगी से प्रेरित है। एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) को अपनी जिंदगी व बस्ती अंधे कुएं जैसी लगती है , जहां सिर्फ अंधेरा है। जहां सपने बंद गलियों में घुट कर रह जाते हैं। उसकी जिंदगी में जो थोड़ा-सा उजाला है , वह उसकी प्रेमिका सफीना (आलिया भट्ट) है। मुराद के पिता , मामा , दोस्त सब यही मानते हैं कि सपने औकात के हिसाब से देखने चाहिए। ऐसे में मुराद अपनी बेचैनी को कागज

फिल्म ‘अलीटा: बेटल एंजेल’ की समीक्षा

चित्र
हॉलीवुडिया तकनीक के साथ बॉलीवुडिया कहानी राजीव रंजन कलाकार:  रोसा सालाजार, क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज, जेनिफर कोनली, महेरशला अली, कीन जॉनसन, जैकी अर्ल हेली निर्देशक:  रॉबर्ट रॉड्रिगेज तीन स्टार (3 स्टार) कई बार अपने किसी पसंदीदा प्रोजेक्ट को पूरा करने में विभिन्न कारणों से काफी लंबा समय लग जाता है। बॉलीवुड में ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘पाकीजा’ आदि फिल्में इसका उदाहरण हैं। विश्व सिनेमा में भी इसके कई उदाहरण हैं। ‘अलीटा बेटल एंजेल’ भी एक ऐसी ही फिल्म है। ‘टाइटेनिक’ और ‘अवतार’ जैसी कालजयी फिल्में बनाने वाले जेम्स केमरॉन को अपने पसंदीदा प्रोजेक्ट ‘अलीटा’ को पर्दे पर लाने में करीब दो दशक लग गए। इस लंबे समय के दौरान एक महत्वपूर्ण बात यह भी हुई कि निर्देशक की कुर्सी उनकी जगह रॉबर्ट रोड्रिगेज ने संभाल ली। हालांकि पटकथा लिखने में खुद केमरॉन भी शामिल हैं। यह फिल्म युकितो किशिरो द्वारा रचे गए मान्गा सीरिज के कॉमिक्स ‘बेटल एंजेल अलीटा’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी शुरू होती है आज से करीब 550 साल बाद के समय से। आयरन सिटी में रहने वाले डॉ. डायसन ईडो (क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज) को कबाड़ में एक मशीन मिलती है, जिसे
चित्र
देखने लायक है ये  ‘ लड़की ’ राजीव रंजन कलाकार:   अनिल कपूर ,  राजकुमार राव ,  सोनम कपूर ,  जुही चावला ,  बृजेंद्र काला ,  सीमा पाहवा,  अभिषेक दुहान,  रेजिना कसांद्रा,  मधुमालती कपूर निर्देशक:  शैली चोपड़ा धर तीन ( 3  स्टार) आज से 25  साल पहले रिलीज हुई  ‘1942  ए लव स्टोरी ’  में  ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’  गाना अनिल कपूर ने मनीषा कोइराला के लिए गाया था।  ‘ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ’  में वो गाना सोनम कपूर अपनी प्रेमिका रेजिना कसांद्रा के लिए गाती हैं। गाने के संदर्भ में यह परिवर्तन इन  25  वर्षों में हमारे समाज और सिनेमा के बदलाव का भी थोड़ा-बहुत संकेत देता है। हालांकि कुछ अपवादों को छोड़ दें ,  तो समलैंगिकता को अभी भी समाज और सिनेमा दोनों में स्वीकार नहीं किया गया है ,  लेकिन अब अपराध भी नहीं है। पहले इस पर बात करना भी उचित नहीं समझा जाता था ,  लेकिन अब इस पर बात हो रही है।  और बात निकली है ,  तो शायद दूर तलक पहुंचे। अब बात कहानी की... मोगा ,  पंजाब के मुकेश अंबानी यानी चौधरी बलविंदर सिंह (अनिल कपूर) का गारमेंट का कारोबार है। वह एक शादी में दिल्ली में आते हैं ,  जहा