वेब सिरीज ‘पति पत्नी और वो’ की समीक्षा
एक सीधी-सादी सी मनोरंजक कहानी राजीव रंजन निर्देशक : निशीथ नीरव नीलकंठ कलाकार: अनंत विधात शर्मा , रिया सेन , विन्नी अरोड़ा , सक्षम शुक्ला , सिद्धार्थ चतुर्वेदी , जसपाल शर्मा , राजेश आहूजा , श्रेष्ठा गुप्ता , नयना सागर , सोनम श्रीवास्तव , रामजी लाल शर्मा स्टार- तीन हिंसा , सेक्स और गालियां , आज डिजिटल मनोरंजन प्लेटफॉर्मों की विशिष्ट पहचान बन गए हैं। हालांकि समय-समय पर कुछ लेखक , निर्माता और निर्देशक कुछ ऐसे शो या सिरीज लेकर आते हैं , जो इस धारणा को ध्वस्त तो नहीं करते , लेकिन थोड़ा सुकून जरूर देते हैं। एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित हुई वेब सिरीज ‘ पति पत्नी और वो ’ ऐसी सिरीज है , जो साफ-सुथरा मनोरंजन करती है। इस नाम से दो लोकप्रिय फिल्में बन चुकी हैं। करीब एक दशक पहले इसी नाम से एक रियलिटी शो भी आ चुका है। पर इन सबसे वेब सिरीज की कहानी का कोई लेना-देना नहीं है। इसमें ‘ वो ’ कोई जीती-जागती औरत नहीं , कोई और है। मथुरा के निवासी मोहन (अनंत विधात शर्...