संदेश

Ajay Devgn लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तानाजी की समीक्षा

चित्र
इतिहास के एक पन्ने से धूल झाड़ती फिल्म राजीव रंजन निर्देशक : ओम राउत कलाकार: अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर, ल्यूक केनी, पद्मावती राय, नेहा शर्मा, आजिंक्य देव, विपुल कुमार गुप्ता 3.5 स्टार भारत के इतिहास में ऐसे कई लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी निष्ठा और पराक्रम से अपने राज्य, देश की बड़ी सेवा की। देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोकमानस में उनकी कहानियां बड़े आदर के साथ सुनी-सुनाई जाती हैं, लेकिन उनको इतिहास में कुछ खास जगह नहीं मिल पाई। कई का बस हल्का-सा जिक्र है, तो कई गुमनाम हैं। मराठा सूबेदार तानाजी मालुसरे एक ऐसे ही योद्धा थे। उनके बारे में इतिहास में बहुत कम जिक्र मिलता है। महाराष्ट्र के क्षेत्रीय इतिहास में तानाजी को कितनी जगह मिली है, पता नहीं, लेकिन उत्तर भारत में लोग उनके बारे में बहुत कम या न के बराबर जानते हैं। मगर तानाजी की निष्ठा और उनकी वीरता के प्रति उनके बालमित्र और महाराज छत्रपति शिवाजी के मन कितना स्नेह और आदर था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोंडाना किले को पुन: प्राप्त करने की लड़ाई में जब 4 फरवरी, 1670 को तानाजी शहीद हुए, तो शिवाजी महाराज ...