संदेश

विद्या बालन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘शकुंतला देवी: ह्यूमन कम्प्यूटर’ की समीक्षा

चित्र
मानव कम्प्यूटर की मानवीय कहानी राजीव रंजन निर्देशक : अनु मेनन कलाकार: विद्या बालन ,  सान्या मल्होत्रा ,  अमित साध ,  जिश्शु सेनगुप्ता ,  शीबा चड्ढा ,  प्रकाश बेलावाडी ,  बरनबी जागो ,  स्टीफन सैमसन ,  निशा आलिया स्टार- 3.5 कुछ लोग अपने समय से काफी आगे होते हैं। मानव कम्प्यूटर के नाम से मशहूर गणितज्ञ और लेखिका शकुंतला देवी भी ऐसी ही गिनी-चुनी शख्सीयतों में से एक हैं। हमारे समाज में आमतौर पर यह माना जाता था कि गणित लड़कियों के लिए नहीं है ,  उनके लिए हिंदी ,  अंग्रेजी जैसे आट्र्स के विषय ही ठीक हैं। अगर किसी लड़की को साइंस पढ़ना हुआ भी ,  तो उसके लिए बायोलॉजी ही विकल्प होता था। वैसे समय में शकुंतला देवी ( 1929-2013)  ने न सिर्फ इस धारणा को ध्वस्त किया ,  बल्कि मनुष्यों के लिए असंभव से दिखने वाली अंकगणित की गणनाओं को चुटकियों में हल करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कम्प्यूटर से भी कम समय में। वह भी बिना किसी औपचारिक शिक्षा के। उन्होंने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा था। इसी असाधारण योग्यता की वजह से उन्हें  ‘ मानव ...

निराश नहीं करती है सुलु

चित्र
राजीव रंजन कलाकार: विद्या बालन, मानव कौल, नेहा धूपिया, विजय मौर्य, अभिषेक शर्मा निर्देशक व लेखक: सुरेश त्रिवेणी ढाई स्टार (2.5 स्टार) एक अच्छी फिल्म वह होती है, जो अपने विषय, प्रस्तुतीकरण, सिनेमाई प्रभाव और कलाकारों के अभिनय की बदौलत शुरू से लेकर आखिर तक पटरी पर रहती है। एक सामान्य फिल्म वह होती है, जो काफी देर तक पटरी पर रहती है, लेकिन फिर पटरी से उतर जाती है। हालांकि वह दुबारा पटरी पर आती है, लेकिन तब तक अपना वह प्रभाव खो चुकी होती है, जो उसने शुरुआती क्षणों में पैदा किया था। विद्या बालन की ‘तुम्हारी सुलु’ दूसरी वाली श्रेणी में आती है। फिल्म के पहले हाफ में इसने जो ऊंचाई हासिल की थी, दूसरे हाफ में उसको बरकरार नहीं रख पाती और वहां से फिसल जाती है। यह कहानी है सुलोचना उर्फ सुलु (विद्या बालन) की, जो मुंबई के उपनगर विरार में रहती है। उसका एक छोटा-सा परिवार है, जिसमें पति अशोक (मानव कौल) और बेटा प्रणव (अभिषेक शर्मा) हैं। सुलु भी एक सामान्य गृहिणी है और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में जुटी रहती है, लेकिन उसके साथ ही उसमें ‘कुछ करने’ की तमन्ना भी जोर मारती रहती है। उ...