वेब सिरीज: ब्रीद इनटू शैडोज की समीक्षा
पहले जैसा मजा नहीं दूसरे सीजन में राजीव रंजन निर्देशक : मयंक शर्मा कलाकार: अभिषेक बच्चन , अमित साध , नित्या मेनन , सैयामी खेर , हृषिकेश जोशी , श्रीकांत वर्मा , इवाना कौर , रेशम श्रीवर्धन , प्लाबिता बोरठाकुर , एन. रवि , श्रुति बापना , श्रद्धा कौल स्टार- 2.5 करीब ढाई साल पहले आई अमेजन प्राइम की वेब सिरीज ‘ ब्रीद ’ ने हिंदी बेब सिरीज के बाजार को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई थी। ‘ इनसाइड एज ’ के बाद यह अमेजन प्राइम की दूसरी हिंदी वेब सिरीज थी। जाहिर है , इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। इसके दूसरे सीजन ‘ ब्रीद इनटू द शैडोज ’ से अभिषेक बच्चन ने ओटीटी पर आगाज किया है। इस वजह से भी लोग इसका इंतजार कर रहे थे। पहले सीजन में कहानी थी एक पिता की , जो अपने बेटे को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इस बार कहानी है एक पिता और मां की , जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। पहले सीजन में कहानी मुंबई की थी , इस बार दिल्ली...