संदेश

Bindusagar Sarovar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिंगराज मंदिरः यहां शिव के हृदय में बसते हैं विष्णु

चित्र
राजीव रंजन भारत का पूर्वी राज्य ओडिशा अपने प्राचीन मंदिरों के लिए विख्यात है। यहां के कई मंदिर अपनी प्राचीनता, माहात्म्य और स्थापत्य कला के लिए जाने जाते हैं और देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। भुवनेश्वर का प्राचीन लिंगराज मंदिर भी इन्हीं में से एक है। यह भुवनेश्वर ही नहीं, ओडिशा और भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। इसकी स्थापत्य कला तो शानदार है ही, इससे जुड़ी मान्यताएं भी अद्भुत हैं। लिंगराज का अर्थ होता है ‘ लिंगम के राजा ’, जो यहां भगवान शिव को कहा गया है। पहले यहां भगवान शिव की पूजा कीर्तिवास के रूप में की जाती थी, फिर बाद में उन्हें हरिहर के नाम से पूजा जाने लगा। उन्हें त्रिभुवनेश्वर यानी पृथ्वी, स्वर्ग और पाताल का ईश्वर भी कहा जाता है। मान्यता है कि भुवनेश्वर नगर का नाम उन्हीं के नाम पर पड़ा। भगवान शिव की पत्नी को यहां भुवनेश्वरी कहा जाता है। भगवान शंकर को समर्पित यह मंदिर कलिंग वास्तुशैली का अनुपम उदाहरण है। इसे बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। मंदिर परिसर एक परकोटे यानी चारदीवारी के भीतर स्थित है, जिसमें कई अन्य छोटे-बड़े मंदिर भी मौजूद ...