संदेश

बाहुबली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘साहो’ की समीक्षा

चित्र
लाइट ,  कैमरा ,  एक्शन ,  और... बस प्रभास राजीव रंजन लेखक और निर्देशक : सुजीत कलाकार: प्रभास ,  श्रद्धा कपूर ,  नील नितिन मुकेश ,  जैकी श्रॉफ ,  चंकी पांडे ,  अरुण विजय ,  टीनू आनंद ,  मंदिरा बेदी ,  महेश मांजरेकर दो स्टार ( 2  स्टार) आत्मविश्वास बहुत बड़ी चीज है। और कोई गुण भले ही कम हो ,  लेकिन आत्मविश्वास हो ,  तो काम चल जाता है।  ‘ साहो ’  देखने के बाद तो इस बात में विश्वास और बढ़ जाता है।  350  करोड़ रुपये के बजट और करीब तीन घंटे वाली फिल्म इस तरह की कहानी ( ?)  के साथ बनाने के लिए वाकई बहुत आत्मविश्वास और हिम्मत चाहिए। एक शहर है वाजी ,  जो देखने में अबूधाबी जैसा लगता है। यहां एक सिंडीकेट है ,  जो अवैध कामों में लिप्त है। उसका मुखिया है रॉय (जैकी श्रॉफ)। उससे पहले वाजी में पृथ्वीराज (टीनू आनंद) का सिक्का चलता था। एक दिन वह अपने बेटे देवराज (चंकी पांडे) की जगह रॉय को अपनी कुर्सी दे देता है। रॉय अवैध धंधे छोड़ भारत में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिकल परियोजना लगाना चाहता है। वह ...

500 करोड़ी क्लब और चीन में दंगल

चित्र
राजीव रंजन बस कुछ घंटों में यह साल 2017 भी बीत जाएगा और हर बीते साल की तरह इसकी भी कुछ खट्टी मीठी यादें हमारे जेहन में रह जाएंगी। इस वर्ष जीवन के हर क्षेत्र में कुछ न कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियां देखने को मिलीं। बॉलीवुड भी इस वर्ष दो ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा, जिसने भारतीय सिनेमा में ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसे पार करना आासान नहीं होगा। और इन उपलब्धियों का श्रेय जाता है ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ को। इन दोनों फिल्मों ने यह दिखाया कि भारतीय सिनेमा किन ऊंचाइयों पर जा सकता है। उसमें कितनी संभावनाएं हैं। वहीं कुछ सितारे इस दुनिया को अलविदा भी कह गए। ‘बाहुबली 2’ ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, वहीं ‘दंगल’ ने चीन में ऐसा धमाल मचाया कि लोग हैरान रह गए। आमिर खान की ‘पीके’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘300 करोड़ी क्लब’ की शुरुआत तो पहले ही कर दी थी और उनकी ‘दंगल’ (387 करोड़ रुपये) चार सौ करोड़ रुपये के करीब पहुंची थी, लेकिन वह ‘400 करोड़ी क्लब’ नहीं शुरू कर सकी। बॉलीवुड को इस क्लब का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन ‘बाहुबली’ ने सीधे ‘500 करोड़ी क्लब’ की शुरुआत कर दी। हिंदी, त...