संदेश

Olympics लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ओलम्पिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चित्र
 राजीव रंजन चांदी से शुरुआत स्वर्ण से समापन 2021 में हुए “टोक्यो 2020” में मीराबाई चानू ने चांदी से शुरुआत की और नीरज चोपड़ा ने सोने से समापन। इस ओलिम्पक में बहुत कुछ पहली बार हुआ और बहुत कुछ वर्षों बाद हुआ। इस बार भारत ने अपने पदकों की सबसे बड़ी संख्या अर्जित की। छह खेलों में सात पदक। और यह पहली बार है, जब भारत की झोली में हर रंग के तमगे आए हैं। भारत ने नीरज चोपड़ा के पराक्रम की बदौलत ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार पदक जीता, वह भी सोने का। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को पहली बार रजत पदक दिलवाया, तो महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिम्पक के सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ‘विक्टरी पोडियम’ पर पैर रखे। साकार हुआ “उड़न सिख” का सपना ट्रैक एंड फील्ड यानी एथलेटिक्स में इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिवंगत मिल्खा सिंह और पी. टी. उषा का था। 1960 के रोम ओलम्पिक में “उड़न सिख” मिल्खा सिंह 400 मीटर की रेस में सेकंड के दसवें हिस्से से कांस्य पदक से चूक गए थे। उस ओलम्पिक में उन्हें 400 मीटर की रेस में स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना गया था। पी. टी. उषा 1984 क...