संदेश

Bandish Bandits लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेब सिरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ की समीक्षा

चित्र
एक सुरीली सिरीज ,  जो मन को तृप्त कर देती है राजीव रंजन निर्देशक : आनंद तिवारी कलाकार: नसीरुद्दीन शाह ,  श्रेया चौधरी ,  ऋत्विक भौमिक ,  शीबा चड्ढा ,  अतुल कुलकर्णी ,  राजेश तैलंग ,  कुणाल रॉय कपूर ,  अमित मिस्त्री ,  त्रिधा चौधरी ,  मेघना मलिक चार स्टार अमूमन अपराध ,  हिंसा और राजनीतिक पूर्वग्रहों से भरी वेब सिरीज के बीच  ‘ बंदिश बैंडिट्स ’  मलय पर्वत से चलने वाली हवा की मानिंद सुगंध और ताजगी से भरी लगती है। जमाने के बाद संगीत पर आधारित कुछ ऐसा देखने को मिला है ,  जो रस में सराबोर कर देता है। यह कहानी है संगीत सम्राट राठौर घराने के पं. राधे मोहन राठौर (नसीरुद्दीन शाह) और उनके परिवार की ,  जिसमें उनका बड़ा बेटा राजेंद्र (राजेश तैलंग) ,  बहू मोहिनी (शीबा चड्ढा) ,  छोटा बेटा देवेंद्र (अमित मिस्त्री) और पोता राधे (ऋत्विक भौमिक) हैं। यह कहानी पॉप संगीत की उभरती कलाकार तमन्ना (श्रेया चौधरी) की भी है ,  जो पॉप संगीत में मुकाम बनाना चाहती है। पंडित जी बहुत सख्त हैं और संगीत को लेकर कोई समझौता नहीं करते। रा...