फिल्म जीरो की समीक्षा
‘ जीरो ’ में नहीं है हीरो वाला दम राजीव रंजन कलाकार: शाहरुख खान , अनुष्का शर्मा , कैटरीना कैफ , मोहम्मद जीशान अय्यूब , तिग्मांशु धूलिया , शीबा चड्ढा , बृजेंद्र काला , अभय देओल , आर. माधवन निर्देशक: आनंद एल. राय निर्माता: गौरी खान बैनर: रेड चिली एंटरटेनमेंट और कलर यलो प्रोडक्शंस संगीत: अजय-अतुल और तनिष्क बागची गीत: इरशाद कामिल और कुमार 2 स्टार (दो स्टार) ‘ एक और एक ग्यारह ’ यानी एक समर्थ व्यक्ति की ताकत दूसरे समर्थ व्यक्ति से जुड़ती है , तो वह दो नहीं ग्यारह के बराबर होती है। लेकिन यह मुहावरा फिल्म ‘ जीरो ’ के संदर्भ में गणित भर बन कर रह गया है। वह भी जोड़ नहीं , बल्कि गुणा वाला। एक गुणा एक = एक। ‘ जीरो ’ से उम्मीदें बहुत थीं। शाहरुख खान पहली बार अपनी सुपरस्टार वाली शख्सीयत से एक अलग किरदार में थे। इस किरदार के रचनाकार आनंद एल. राय जैसे सुलझे और संजीदा निर्देशक हैं , जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें कहानी सुनाने का सलीका आता है। इस फिल्म के लेखक हिमांशु शर्मा जैस...