संदेश

Anupam Kher लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘होटल मुंबई’ की समीक्षा

चित्र
मुंबई आतंकी हमले का प्रामाणिक चित्रण राजीव रंजन निर्देशक : एंथनी मारास कलाकार: अनुपम खेर, देव पटेल, विपिन शर्मा, नाजनीन बोनियादी, आर्मी हेमर, जेसन इस्साक्स, सुहैल नैयर, अमनदीप सिंह, मनोज मेहरा, दिनेश कुमार, अमृतपाल सिंह, कपिल कुमार नेत्र तीन स्टार आज से करीब 11 साल पहले 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले ने न केवल इस शहर, बल्कि पूरे देश को हिला दिया था। यह भारत पर सबसे बड़ी आतंकी चोट थी, या यूं कहें कि भारत की सुरक्षा को पाकिस्तानी आतंकियों की खुली चुनौती थी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट सहित मुंबई के एक दर्जन स्थानों पर हमले किए, जिनमें 150 से ज्यादा बेकसूर, निहत्थे लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए। इन हमलों ने भारत की आंतरिक सुरक्षा-व्यवस्था और आतंक से लड़ने की उसकी तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े किए। मुंबई पुलिस इन हमलों से निपटने में सक्षम नहीं थी। न तो वह ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए खासतौर पर प्रशिक्षित थी, न उसके पास वैसे हथियार थे और न ही उपकरण। फिर भी मुंबई पुलिस के जवानों ने जज्बा दिखाया। इस आतंक...

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की समीक्षा’

चित्र
एक नई परम्परा की शुरुआत! राजीव रंजन कलाकार: अनुपम खेर ,  अक्षय खन्ना ,  सुजेन बर्नर्ट ,  विपिन शर्मा ,  अर्जुन माथुर ,  अहाना कुमरा निर्देशक: विजय रत्नाकर गुट्टे ढाई स्टार ( 2.5  स्टार) फिल्म  ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ’  में संजय बारु बने अक्षय खन्ना डॉ. मनमोहन सिंह बने अनुपम खेर से कहते हैं-  ‘ सर मैं सच लिखना चाहता हूं। मेरा और आपका सच। सच के कई पहलू होते हैं और मैं तो ये भी नहीं जानता कि सच के कितने पहलू होते हैं। ’  मनमोहन सिंह पूछते हैं-  ‘ कड़वा सच भी ?’  संजय बारु सहमति में सिर हिलाते हैं। फिर मनमोहन सिंह इसके जवाब में ना तो  ‘ न ’  कहते हैं और ना  ‘ हां ’ । लिहाजा यह तय करना मुश्किल है कि फिल्म में दिखाया गया  ‘ सच ’  मनमोहन सिंह का भी है या फिर सिर्फ संजय बारु का! दरअसल आज के समय में सच के साथ यह विडंबना है कि वह पूरा का पूरा एक साथ सामने नहीं आता। वह टुकड़ों में आता है ,  अलग-अलग तरफ से आता है और उसे बयां करने वाले की सुविधा के साथ आता है ,  जिसे सुनने वाले भी अपन...