संदेश

Family of Thakurganj लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की समीक्षा

चित्र
दम नहीं है 'भानुमति के कुनबे' में राजीव रंजन निर्देशक: मनोज के. झा कलाकार: जिमी शेरगिल, सौरभ शुक्ला , माही गिल , पवन मल्होत्रा , मनोज पाहवा , प्रणति राय प्रकाश , मुकेश तिवारी , यशपाल शर्मा , जुत्शी दो स्टार (2 स्टार) कई फिल्मों को देख कर ऐसा लगता है कि पहले की कुछ फिल्मों का मिक्सचर देख रहे हैं। एक दृश्य देख कर लगता है कि अरे! ये तो फलाने फिल्म से प्रेरित है। दूसरे दृश्य को देख कर लगता है कि ये तो उस फिल्म के सीन की नकल है। फिर जेहन में ये कहावत उभरने लगती है- ‘ कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा , भानुमति ने कुनबा जोड़ा ’ । जब कोई फिल्म देख कर ऐसा लगे , तो यह कहना गलत नहीं होगा कि इस पर मेहनत नहीं की गई है , इसे संजीदगी से नहीं बनाया गया है। मनोज के. झा द्वारा निर्देशित ‘ फैमिली ऑफ ठाकुरगंज ’ एक ऐसी फिल्म है। फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश के एक शहर ठाकुरगंज की है। इस शहर पर बाहुबली नन्नू सिंह (जिमी शेरगिल) का दबदबा है। उसकी मां सुमित्रा देवी (सुप्रिया पिलगांवकर) और पत्नी शरबती देवी (माही गिल) को भी दबंगई बहुत भाती है , लेकिन भाई मुन्नू (नंदिश सिंह) आदर्शवादी है और उस...