संदेश

Prakash Jha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेब सिरीज ‘आश्रम’ की समीक्षा

चित्र
पाखंड ,  अपराध और राजनीति के गठजोड़ का  ‘ आश्रम ’ राजीव रंजन कलाकार: बॉबी देओल ,  अदिति पोहनकर ,  चंदन राय सान्याल ,  तुषार पांडेय ,  अनुप्रिया गोयनका ,  दर्शन कुमार ,  अध्ययन सुमन ,  त्रिधा चौधरी ,  विक्रम कोचर ,  सचिन श्रॉफ ,  राजीव सिद्धार्थ ,  तन्मय रंजन ,  अनुरिता झा निर्देशक : प्रकाश झा तीन स्टार पंजाब और हरियाणा  ‘ डेरों ’  की स्वीकार्यता बहुत है और इन प्रदेशों की राजनीति में भी इनका खासा प्रभाव है। इसलिए अक्सर यह देखने में आया है कि राजनीतिक दलों के नेता इन डेरों के प्रमुखों का समर्थन हासिल करने के लिए उनसे मिलते रहते हैं। दरअसल ,  डेरों की समाज में पकड़ का एक बड़ा कारण यह है कि इन्होंने समाज के वंचित ,  दलित ,  पिछड़े तबके को काफी स्पेस दिया और उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग किया। इनमें कुछ डेरों के प्रमुख काफी विवादास्पद भी रहे और उन्होंने अपने प्रभाव का नाजायज इस्तेमाल किया। उनमें से कुछ को जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद भी उनके समर्थक उनके लिए खड़े रहे। प्रकाश झा निर्देशित और बॉबी देओल क...

फिल्म ‘परीक्षा- द फाइनल टेस्ट’ की समीक्षा

चित्र
लोगों से दूर होती महंगी शिक्षा पर टिप्पणी राजीव रंजन निर्देशक : प्रकाश झा कलाकार: आदिल हुसैन , संजय सूरी , प्रियंका बोस , शुभम झा , शौर्य दीप , अनंत कुमार गुप्ता , सीमा सिंह , शीना राजपाल स्टार- 2.5 प्रकाश झा उन फिल्मकारों में से हैं , जो अपनी फिल्मों के जरिये राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। ‘ दामुल ’ से लेकर ‘ मृत्युदंड ’, ‘ गंगाजल ’, ‘ अपहरण ’, ‘ राजनीति ’, ‘ आरक्षण ’, ‘ चक्रव्यूह ’, ‘ सत्याग्रह ’ और अब ‘ परीक्षा ’ से वे इस सिलसिले को बनाए हुए हैं। ‘ परीक्षा ’ को उन्होंने सिनेमाघरों को ध्यान में रख कर बनाया था , लेकिन कोरोना से उपजी अभूतपूर्व परिस्थितियों की वजह से यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म ‘ जी 5’ पर रिलीज हुई है। यह भी एक संयोग है कि फिल्म तब आई है , जब देश में नई शिक्षा नीति की घोषणा हुई है। वैसे तो भारत में शिक्षा व्यवस्था हमेशा एक सामयिक विषय रही है , लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह और सामयिक हो गई है। पिछले कुछ दशकों में भारत में सरकारी शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती गई है। एक समय ऐसा था , जब सरकारी स्कूल भले कम थे और साक्षरता दर भी कम थ...