संदेश

Bobby Deol लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेब सिरीज ‘आश्रम’ की समीक्षा

चित्र
पाखंड ,  अपराध और राजनीति के गठजोड़ का  ‘ आश्रम ’ राजीव रंजन कलाकार: बॉबी देओल ,  अदिति पोहनकर ,  चंदन राय सान्याल ,  तुषार पांडेय ,  अनुप्रिया गोयनका ,  दर्शन कुमार ,  अध्ययन सुमन ,  त्रिधा चौधरी ,  विक्रम कोचर ,  सचिन श्रॉफ ,  राजीव सिद्धार्थ ,  तन्मय रंजन ,  अनुरिता झा निर्देशक : प्रकाश झा तीन स्टार पंजाब और हरियाणा  ‘ डेरों ’  की स्वीकार्यता बहुत है और इन प्रदेशों की राजनीति में भी इनका खासा प्रभाव है। इसलिए अक्सर यह देखने में आया है कि राजनीतिक दलों के नेता इन डेरों के प्रमुखों का समर्थन हासिल करने के लिए उनसे मिलते रहते हैं। दरअसल ,  डेरों की समाज में पकड़ का एक बड़ा कारण यह है कि इन्होंने समाज के वंचित ,  दलित ,  पिछड़े तबके को काफी स्पेस दिया और उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग किया। इनमें कुछ डेरों के प्रमुख काफी विवादास्पद भी रहे और उन्होंने अपने प्रभाव का नाजायज इस्तेमाल किया। उनमें से कुछ को जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद भी उनके समर्थक उनके लिए खड़े रहे। प्रकाश झा निर्देशित और बॉबी देओल क...

कहीं पहुंचती नहीं दिखती ये रेस

चित्र
फिल्म रेस 3 की समीक्षा राजीव रंजन कलाकार : अनिल कपूर , सलमान खान , जैक्लीन फर्नांडीज , डेजी शाह , बॉबी देओल , साकिब सलीम निर्देशक : रेमो डीसूजा 2 स्टार ( दो   स्टार ) रेस चाहे जिंदगी की हो या ट्रैक की , रोमांच की गारंटी होती है। बॉलीवुड की ‘ रेस ’ सिरीज की पहली दो किस्तों के बारे में भी ये बात काफी हद तक कही जा सकती है। लेकिन ‘ रेस 3 ’ के बारे में ये बात नहीं कही जा सकती। हां , हर मिनट दर्जनों गाड़ियों को हवा में उड़ते , आग के गोले में तब्दील होने को रोमांच मान लिया जाए तो ‘ रेस 3 ’ में रोमांच है। किसी फिल्म में सलमान खान के होने को ही रोमांच माना जाए तो वह ‘ रेस 3 ’ में है। इसके अलावा इस फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है , जिसे रोमांच माना जा सके। कहानी के नाम पर भी इसमें नया कुछ नहीं है। शमशेर सिंह ( अनिल कपूर ) हथियारों का बहुत बड़ा सौदागर है और अल शिफह द्वीप पर उसने अपना साम्राज्य फैलाया हुआ है। वहां वह अपने भतीजे सिकंदर ( सलमान खान ), बेटी संजना ( डेजी शाह ), बेटे सूरज ( साकिब सलीम ) और एक वफादार रघु सक्सेना ( शरत सक्सेना ) के साथ रहता है। सिकंदर बहु...