संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘साहो’ की समीक्षा

चित्र
लाइट ,  कैमरा ,  एक्शन ,  और... बस प्रभास राजीव रंजन लेखक और निर्देशक : सुजीत कलाकार: प्रभास ,  श्रद्धा कपूर ,  नील नितिन मुकेश ,  जैकी श्रॉफ ,  चंकी पांडे ,  अरुण विजय ,  टीनू आनंद ,  मंदिरा बेदी ,  महेश मांजरेकर दो स्टार ( 2  स्टार) आत्मविश्वास बहुत बड़ी चीज है। और कोई गुण भले ही कम हो ,  लेकिन आत्मविश्वास हो ,  तो काम चल जाता है।  ‘ साहो ’  देखने के बाद तो इस बात में विश्वास और बढ़ जाता है।  350  करोड़ रुपये के बजट और करीब तीन घंटे वाली फिल्म इस तरह की कहानी ( ?)  के साथ बनाने के लिए वाकई बहुत आत्मविश्वास और हिम्मत चाहिए। एक शहर है वाजी ,  जो देखने में अबूधाबी जैसा लगता है। यहां एक सिंडीकेट है ,  जो अवैध कामों में लिप्त है। उसका मुखिया है रॉय (जैकी श्रॉफ)। उससे पहले वाजी में पृथ्वीराज (टीनू आनंद) का सिक्का चलता था। एक दिन वह अपने बेटे देवराज (चंकी पांडे) की जगह रॉय को अपनी कुर्सी दे देता है। रॉय अवैध धंधे छोड़ भारत में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिकल परियोजना लगाना चाहता है। वह मुंबई पहुंचता है ,  लेकिन वहां रोड एक्सीडेंट के बहाने उसकी हत्या कर दी जाती है। इधर मुंबई में हजारों

फिल्म ‘बाटला हाउस’ की समीक्षा

चित्र
पुलिस का पक्ष पेश करती फिल्म राजीव रंजन निर्देशक:  निखिल आडवाणी कलाकार:  जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, मनीष चौधरी, राजेश शर्मा, नोरा फतेही तीन स्टार दिल्ली के जामियानगर इलाके में स्थित बाटला हाउस में 2008 में हुआ एनकाउंटर पूरे देश में काफी चर्चित हुआ था। इसमें दो आतंकी और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा मारे गए थे। इंस्पेक्टर मोहन ही इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। इसे लेकर जितना विवाद हो सकता था, हुआ। जितनी राजनीति हो सकती थी, हुई। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस फर्जी एनकाउंटर के आरोपों से निजात पाने की कोशिश में जुटी रही। उसे सफलता भी मिली। लेकिन उसके बावजूद बहुत सारे लोग इस बात पर विश्वास नहीं करते कि उस एनकाउंटर में मारे गए नौजवानों का ताल्लुक आतंकी संगठनों से था। इस घटना को करीब 11 वर्ष हो गए, लेकिन उसकी स्मृति आज भी धुंधली नहीं पड़ी है। राजनीति करने वालों के लिए आज भी यह एक मुद्दा है। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ इसी चर्चित और विवादास्पद एनकाउंटर से प्रेरित है। दिल्ली और देश के दूसरे कई शहरों में एक के  बाद एक लगातार बम धमाके होते हैं और दर्जन

फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की समीक्षा

चित्र
नाम जबर और फिलिम लचर राजीव रंजन कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, शीबा चड्ढा, अपारशक्ति खुराना, चंदन राय सान्याल, शरद कपूर, नीरज सूद निर्देशक: प्रशांत सिंह 2 स्टार बहुत साल पहले बिहार के भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में एक ही दिन कई लड़कों का एक साथ अपहरण कर लिया गया था। उन लड़कों को एक गांव में ले जाकर उनकी जबरदस्ती शादी करा दी गई थी। उनमें एक लड़के को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। दरअसल जिस गांव में उन्हें ले जाया गया था, वहां की लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसलिए कुछ लोगों ने फैसला किया कि सीधे तरीके से शादी नहीं हो पा रही है, तो उल्टा तरीका अपनाया जाए। ये तो तस्वीर का एक पहलू था। दूसरा पहलू यह है कि जिन लड़कियों की ऐसे शादी करा दी गई थी, उनकी जिंदगी अंधेरे बंद कमरों की तरह हो गई, जहां न रोशनी पहुंचती है, न हवा आती है। बस दिन-रात घुटन। उन्हें न तो ससुराल वालों ने अपना माना, पति ने अपना समझा। कम से कम जिस लड़के को मैं जानता हूं, उसके बारे में तो निश्चयपूर्वक कह सकता हूं। हमारे समाज में लड़कियों की शादी एक ऐसा मुद्दा है कि उसके लिए मा

फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ की समीक्षा

चित्र
थोड़ी-बहुत बात तो करती है ये फिल्म राजीव रंजन निर्देशक : शिल्पी दासगुप्ता कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, प्रियांश जोरा, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, बादशाह, नादिरा बब्बर, कुलभूषण खरबंदा, राजीव गुप्ता, राजेश शर्मा ढाई स्टार (2.5 स्टार) पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड ने ऐसे विषयों को उठाने की कोशिश की है, जिनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने में लोग कतराते हैं। इस सिलसिले में ‘विक्की डोनर’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘पैडमैन’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों का नाम लिया जा सकता  है। शिल्पी दासगुप्ता निर्देशित ‘खानदानी शफाखाना’ भी एक ऐसे विषय को उठाती है, जिसे ‘वर्जित’ की श्रेणी में रखा जाता है। जैसाकि नाम से ही जाहिर है, यह फिल्म ‘गुप्त रोगों’ से जुड़ी लोगों की धारणाओं के बारे में बात करती है। होशियारपुर, पंजाब में रहने वाली बबिता बेदी उर्फ बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव है। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर है, क्योंकि उसका बड़ा भाई भूषित (वरुण शर्मा) एक नंबर का कामचोर है। बेबी को परिवार चलाने के साथ बड़ी बहन सीटू की शादी में चाचा (