फिल्म ‘गेम ओवर’ की समीक्षा
‘ डर के आगे जीत है ’ का संदेश देती फिल्म राजीव रंजन कलाकार: तापसी पन्नू , विनोदिनी वैद्यनाथन , अनीष कुरुविला , संचना नटराजन , रम्या सुब्रमण्यण , पार्वती टी. निर्देशक: अश्विन सरवनन स्टार- 3 ( तीन स्टार) मनुष्य अपने जीवन में घटने वाली घटनाओं पर अपनी समझ और सामर्थ्य के अनुसार प्रतिक्रिया देता है। और वह जिस प्रकार की प्रतिक्रिया देता है , देता है घटना का परिणाम उसी के अनुरूप होता है। आपका नजरिया आपके एक्शन को निर्धारित करता है और आपका एक्शन , परिणाम को। तापसी पन्नू अभिनीत ‘ गेम ओवर ’ फिल्म का संदेश यही है। स्वप्ना (तापसी पन्नू) एक कामकाजी लड़की है , जो गुड़गांव के पॉश इलाके में रहती है। वह वीडियो गेम की दीवानी है। वह अपने ही बनाए स्कोर को पीछे छोड़ने की कोशिश में लगी रहती है। उसके साथ केवल उसकी घरेलू सहायिका कलम्मा (विनोदिनी वैद्यनाथन) रहती है। स्वप्ना को अंधेरे से डर लगता और और वह दो सेकंड से ज्यादा देर तक अंधेरे का सामना नहीं कर पाती। एक साल पहले वह एक हादसे का शिकार होती है , जो उसके मस्तिष्क में ब...