संदेश

Mumbai Bomb Blast लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म संजू की समीक्षा

चित्र
एक दिलचस्प शख्स की नाटकीय कहानी राजीव रंजन कलाकार: रणबीर कपूर, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल, दीया मिर्जा, मनीषा कोईराला, जिम सर्ब निर्देशक: राजकुमार हिरानी निर्माता: विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी संगीत: ए. आर. रहमान, रोहन रोहन और संजय वान्ड्रेकर लेखक: अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी रेटिंग: 3 स्टार ‘संजू’ आधिकारिक रूप से संजय दत्त के जीवन पर बनी है। लेकिन यह उनकी पूरी जीवनी नहीं है, क्योंकि फिल्म मुख्य रूप उनके जीवन के दो घटनाक्रमों पर केंद्रित है। पहला घटनाक्रम है संजू के नशे की लत में फंसने और उससे उबरने का संघर्ष। दूसरा घटनाक्रम है 1993 के बम विस्फोट कांड में फंसने, जेल जाने, बाहर आने और फिल्म उद्योग में फिर से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराना। हालांकि ये दोनों उनके जीवन की निर्णायक घटनाएं हैं, उनके जीवन को परिभाषित करने वाली घटनाएं हैं, लेकिन उनके जीवन में इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बातें हैं। इनमें उनके निजी रिश्ते, पारिवारिक जीवन व फिल्मी जीवन में उतार-चढ़ाव आदि शामिल हैं। बहरहाल ‘संजू’ फिल्म की बात करते हैं। फिल्म की शुरुआत एक ऐसे दृश्य से ह...