संदेश

Shraddha Srinath लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की समीक्षा

चित्र
पूरा फिल्मी है ये मिलन राजीव रंजन निर्देशक: तिग्मांशु धूलिया कलाकार: अली फजल ,  श्रद्धा श्रीनाथ ,  संजय मिश्रा ,  आशुतोष राणा ,  सिकंदर खेर दो स्टार ( 2  स्टार) तिग्मांशु धूलिया जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं , ‘ मिलन टॉकीज ’  वैसी फिल्म नहीं है और वह जिस तरह से फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं ,  यह वैसी भी नहीं है। उन्होंने इस बार एक रोमांटिक फिल्म में हाथ आजमाया है ,  जिसमें थोड़ी-सी कॉमेडी भी है और थोड़ा-सा एक्शन भी। लेकिन यह खिचड़ी न तो स्वादिष्ट  है और न ही सेहतमंद। अगर इस फिल्म में तिग्मांशु की पुरानी फिल्मों जैसा कुछ है ,  तो वह है हिन्दी हार्टलैंड की धड़कन ,  मगर वह भी थोड़ी-सी ही। यानी इस फिल्म बहुत कुछ है ,  मगर सब थोड़ा-थोड़ा। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का अनिरुद्ध  उर्फ अन्नु (अली फैजल) फिल्म निर्देशक बनना चाहता है और गुजारे के लिए छात्रों को पास कराने का ठेका भी लेता है। इसी क्रम में उसे मैथिली (श्रद्धा श्रीनाथ) को पास कराने का ठेका मिलता है। उसे मैथिली से प्यार हो जाता है ,  लेकिन...