संदेश

Pareeksha लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘परीक्षा- द फाइनल टेस्ट’ की समीक्षा

चित्र
लोगों से दूर होती महंगी शिक्षा पर टिप्पणी राजीव रंजन निर्देशक : प्रकाश झा कलाकार: आदिल हुसैन , संजय सूरी , प्रियंका बोस , शुभम झा , शौर्य दीप , अनंत कुमार गुप्ता , सीमा सिंह , शीना राजपाल स्टार- 2.5 प्रकाश झा उन फिल्मकारों में से हैं , जो अपनी फिल्मों के जरिये राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं। ‘ दामुल ’ से लेकर ‘ मृत्युदंड ’, ‘ गंगाजल ’, ‘ अपहरण ’, ‘ राजनीति ’, ‘ आरक्षण ’, ‘ चक्रव्यूह ’, ‘ सत्याग्रह ’ और अब ‘ परीक्षा ’ से वे इस सिलसिले को बनाए हुए हैं। ‘ परीक्षा ’ को उन्होंने सिनेमाघरों को ध्यान में रख कर बनाया था , लेकिन कोरोना से उपजी अभूतपूर्व परिस्थितियों की वजह से यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म ‘ जी 5’ पर रिलीज हुई है। यह भी एक संयोग है कि फिल्म तब आई है , जब देश में नई शिक्षा नीति की घोषणा हुई है। वैसे तो भारत में शिक्षा व्यवस्था हमेशा एक सामयिक विषय रही है , लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह और सामयिक हो गई है। पिछले कुछ दशकों में भारत में सरकारी शिक्षा की स्थिति बद से बदतर होती गई है। एक समय ऐसा था , जब सरकारी स्कूल भले कम थे और साक्षरता दर भी कम थ...