संदेश

Happy Phirr Bhag Jayegi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की समीक्षा

चित्र
पहले जितना हैप्पी नहीं करती ये ‘हैप्पी’ राजीव रंजन कलाकार: जिमी शेरगिल, सोनाक्षी सिन्हा, पीयूष मिश्रा, जस्सी गिल, डायना पेंटी, अली फजल, अपारशक्ति खुराना, डेंजिल स्मिथ, जेसन थाम निर्देशक: मुदस्सर अजीज निर्माता: आनंद एल. राय और कृषिका लुल्ला स्टार: ढाई स्टार (2.5 स्टार) अगस्त 2016 में यानी दो साल पहले हैप्पी (डायना पेंटी) पहली बार भागी थी और पाकिस्तान पहुंच गई थी। फिर वहां अपने प्रेमी गुड्डू (अली फजल) से शादी करके भारत आ गई और ‘लाइफ में सेटल’ हो गई। वैसे तो उसको फिर से भागने की जरूरत नहीं थी, लेकिन फिल्म के निर्माता उसे फिर से भगाना चाहते थे, क्योंकि पिछली बार उसका भागना निर्माताओं के लिए बुरा सौदा नहीं रहा था। लिहाजा दो साल बाद उन्होंने उसे फिर से भगा दिया, लेकिन थोड़ा-सा बदलाव करके और इस बार पाकिस्तान की जगह चीन। हो सकता है, जब अगली बार वह भागे तो एशिया की सरहद पार करके यूरोप या अमेरिका पहुंच जाए। बहरहाल... हॉर्टीकल्चर की प्रोफेसर हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी (सोनाक्षी सिन्हा) अपने भगोड़े मंगेतर अमन वाधवा (अपारशक्ति खुराना) को ढूंढ़ने के लिए अमृतसर से चीन पहुंच जाती है। ...