संदेश

Ramesh Sippy लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की समीक्षा

चित्र
दिल तक पहुंच नहीं पाती यह प्रेम कहानी राजीव रंजन निर्देशक : रमेश सिप्पी कलाकार: हेमा मालिनी, राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह, शक्ति कपूर, किरण जुनेजा सिप्पी, कंवलजीत सिंह दो स्टार रमेश सिप्पी जैसे किसी बड़े फिल्मकार का नाम किसी फिल्म से जुड़ा हो, तो उससे उम्मीदें बंधती है। उसमें राजकुमार राव जैसे समर्थ अभिनेता, हेमा मालिनी जैसी दिग्गज अभिनेत्री और रकुलप्रीत सिंह जैसी संभावनाशील अभिनेत्री हो, तो उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। फिल्म ‘शिमला मिर्च’ के साथ एक और अच्छी बात है कि कहानी का प्लॉट भी अच्छा था, लेकिन इसके बावजूद यह एक औसत से कमतर फिल्म बन कर रह गई। अविनाश (राजकुमार राव) हर साल अपनी मां (नीता मोहिंद्रा), बुआ (किरण जुनेजा), बहन (प्रिया रैना) के साथ शिमला घूमने आता है। वह शिमला में रुकना नहीं चाहता, क्योंकि वह एक ही हिल स्टेशन पर घूम-घूम कर बोर हो गया है। उसके साथ एक और दिक्कत है। वह लड़कियों को अपने दिल की बताने में शर्माता है, इसलिए अभी तक उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बन पाई है। एक दिन शिमला में उसकी नजर नैना (रकुलप्रीत सिंह) पर पड़ती है। उसे देखते ही अविनाश को लगता है कि वही उसकी ड्...