संदेश

Sikandar Kher लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ की समीक्षा

चित्र
रोमांचित नहीं करता तीन नामों वाला ये जासूस राजीव रंजन निर्देशक :  रॉबी ग्रेवाल कलाकार :  जॉन अब्राहम ,  मौनी रॉय ,  सिकंदर खेर ,  जैकी श्रॉफ ,  रघुबीर यादव दो स्टार  (2  स्टार ) जॉन अब्राहम पिछले कुछ समय से देशभक्ति फिल्मों की ओर काफी झुके हैं। उनकी पिछली दोनों फिल्में  ‘ परमाणु ’   और  ‘ सत्यमेव जयते ’   भी देशभक्ति के जज्बे से भरपूर थीं। लेकिन क्या सिर्फ देशप्रेम का तत्व ही किसी फिल्म को अच्छा बना सकता है ,  सफलता की गारंटी हो सकता है ?  ‘ रोमियो अकबर वाल्टर ’   को देख कर तो ऐसा नहीं कहा जा सकता। रोमियो अली  ( जॉन अब्राहम )  बैंक में काम करता है और अपनी मां वहीदा  ( अल्का अमीन )  के साथ एक सामान्य जीवन जीता है। भारत की खुफिया एजेंसी  ‘ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग ’ ( रॉ )  के प्रमुख श्रीकांत राय  ( जैकी श्रॉफ )  की नजर उस पर पड़ती है। वह रोमियो में एक अच्छा रॉ एजेंट होने की संभावनाएं देखते हैं और उसे प्रशिक्षण देकर रॉ एजेंट अकबर मलिक के रूप पाकिस्तान अधि...

फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ की समीक्षा

चित्र
पूरा फिल्मी है ये मिलन राजीव रंजन निर्देशक: तिग्मांशु धूलिया कलाकार: अली फजल ,  श्रद्धा श्रीनाथ ,  संजय मिश्रा ,  आशुतोष राणा ,  सिकंदर खेर दो स्टार ( 2  स्टार) तिग्मांशु धूलिया जिस तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं , ‘ मिलन टॉकीज ’  वैसी फिल्म नहीं है और वह जिस तरह से फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं ,  यह वैसी भी नहीं है। उन्होंने इस बार एक रोमांटिक फिल्म में हाथ आजमाया है ,  जिसमें थोड़ी-सी कॉमेडी भी है और थोड़ा-सा एक्शन भी। लेकिन यह खिचड़ी न तो स्वादिष्ट  है और न ही सेहतमंद। अगर इस फिल्म में तिग्मांशु की पुरानी फिल्मों जैसा कुछ है ,  तो वह है हिन्दी हार्टलैंड की धड़कन ,  मगर वह भी थोड़ी-सी ही। यानी इस फिल्म बहुत कुछ है ,  मगर सब थोड़ा-थोड़ा। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का अनिरुद्ध  उर्फ अन्नु (अली फैजल) फिल्म निर्देशक बनना चाहता है और गुजारे के लिए छात्रों को पास कराने का ठेका भी लेता है। इसी क्रम में उसे मैथिली (श्रद्धा श्रीनाथ) को पास कराने का ठेका मिलता है। उसे मैथिली से प्यार हो जाता है ,  लेकिन...