फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की समीक्षा
हंसी की छौंक के साथ बेमेल उम्र के प्यार की उलझनें राजीव रंजन निर्देशक: आकिव अली कलाकार: अजय देवगन , रकुल प्रीत सिंह , तब्बू , जावेद जाफरी , जिमी शेरगिल , कुमुद मिश्रा , आलोक नाथ , मधुमालती कपूर , सन्नी सिंह , भाविन भानुशाली , इनायत , राजवीर सिंह 2.5 Star बड़ी उम्र का आदमी और उसकी बेटी की उम्र की लड़की , दोनों के बीच प्यार , फिर उम्र के अंतर की वजह से पैदा होने वाली जटिलताएं... यह कोई नया विषय नहीं है। आधी सदी से भी ज्यादा समय पहले भगवतीचरण वर्मा ने अपने उपन्यास ‘ रेखा ’ में एक ऐसे ही रिश्ते की जटिलताओं को पाठकों को सामने पेश किया था। इस विषय पर पिछले दशक में ‘ चीनी कम ’ जैसी फिल्में भी बनी। ‘ दे दे प्यार दे ’ भी इसी विषय पर आधारित एक फिल्म है , लेकिन फर्क यह है कि यह बात को थोड़े कॉमिक अंदाज में पेश करती है। ‘ प्यार का पंचनामा ’ और ‘ सोनू के टीटू की स्वीटी ’ जैसी मनोरंजक कॉमेडी फिल्मों के निर्देशक लव रंजन इसके निर्माता हैं ,...