वेब सिरीज 'आर्या' की समीक्षा
परिवार के लिए सब कुछ करने को तैयार एक मां की कहानी राजीव रंजन निर्देशक : राम माधवानी , संदीप मोदी , विनोद रावत , कलाकार: सुष्मिता सेन , चंद्रचूड़ सिंह , सिकंदर खेर , मनीष चौधरी , नमित दास , विकास कुमार , सुगंधा गर्ग , प्रियाशा भारद्वाज , जयंत कृपलानी , अंकुर भाटिया , माया सराओ , एलेक्स ओ नील , वीर्ति वागनानी , वीरेन वजीरानी , प्रत्यक्ष पंवार , सोहेला कपूर , विश्वजीत प्रधान , जगदीश पुरोहित , फ्लोरा सैनी , जॉय सेनगुप्ता स्टार- 3 कोविड- 19 के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जो वेब सिरीज आई हैं , उनमें एक चर्चित सिरीज है ‘ आर्या ’ । डिज्नी-हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही इस इस क्राइम थ्रिलर की चर्चा इसलिए भी हो रही है , क्योंकि इसके जरिये सुष्मिता सेन ने लंबे अर्से के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की है। और चंद्रचूड़ सिंह ने भी। इस सिरीज की कल्पना फिल्म ‘ नीरजा ’ से सुखिर्यों में आए राम माधवानी की है और सिरीज के तीन निर्...