संदेश

Hansal Mehta लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक पढ़े-लिखे आतंकवादी की कहानी

चित्र
फिल्म "ओमेर्ता" की समीक्षा राजीव रंजन कलाकार: राजकुमार राव, राजेश तैलंग, केवल अरोड़ा, टिमोथी रयान हिकरनेल निर्देशक: हंसल मेहता निर्माता: नाहिद खान स्टार- 2.5 (ढाई) निर्देशक हंसल मेहता और अभिनेता राजकुमार राव को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है। 2013 में ‘शाहिद’ से लेकर 2018 में ‘ओमेर्ता’ तक पिछले पांच सालों में दोनों ने चार फिल्में साथ-साथ कर ली हैं और पांचवीं का एलान भी कर दिया है। दोनों की ताजा फिल्म ‘ओमेर्ता’ पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। इसमें 1994 में भारत में विदेशी नागरिकों के अपहरण, 1999 में कंधार विमान अपहरण के बाद तीन आतंकवादियों की रिहाई (जिसमें उमर भी शामिल था), 9/11 (11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर आतंकवादी हमला), पाकिस्तान में अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या और 2008 में मुंबई पर आतंकवादी हमले की घटनाओं को दिखाया गया है। कुछ बातें पहले ही साफ कर देते हैं, ‘ओमेर्ता’ शब्द का उमर नाम से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक इटालियन शब्द है, जिसका अर्थ है खामोशी। एक साजिश भरी खामोशी, जो अपराधी जांच अधिकारियों क...