संदेश

Luv Ranjan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘जय मम्मी दी’ की समीक्षा

चित्र
कॉमेडी फिल्म है, मगर हंसाती नहीं राजीव रंजन निर्देशक: नवजोत गुलाटी कलाकार: सन्नी सिंह निज्जर, सोनाली सहगल, सुप्रिया पाठक, पूनम ढिल्लन, भुवन अरोरा, राजेंद्र सेठी, दानिश हुसैन, वीर राजवंत सिंह, आलोक नाथ 2 स्टार कॉमेडी बॉलीवुड का पसंदीदा विषय रहा है और व्यावसायिक दृष्टि से भी यह मुफीद रहता है, इसलिए कॉमेडी फिल्मों का दौर कभी खत्म नहीं होता। कभी कम तो कभी ज्यादा, कॉमेडी फिल्में हमेशा बनती रही हैं। आजकल बॉलीवुड में कॉमेडी का खूब जलवा है। बड़े-बड़े बैनर कॉमेडी फिल्में बना रहे हैं और बड़े-बड़े कलाकार उनमें काम कर रहे हैं। उनमें से कई फिल्मों ने बहुत अच्छा कारोबार भी किया है। लेकिन कामेडी बनाना इतना आसान भी नहीं है, वरना हर कॉमेडी फिल्म ‘हाफ टिकट’, ‘गोलमाल’,‘अंदाज अपना अपना’ और ‘हेराफेरी’ होती। अगर क्लासिक नहीं होती, तो कम से कम ‘प्यार का पंचनामा’ सिरीज और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी ही होती, जिनके निर्देशक लव रंजन हैं। लव रंजन का जिक्र इसलिए, कि उनके प्रोडक्शन की ‘जय मम्मी दी’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई है, जिसके निर्देशक नवजोत गुलाटी हैं। लव रंजन की तीनों फिल्मों ने लोगों का ठीकठाक मन...

मजेदार कलेवर में ‘दोस्त या लड़की’ का फंडा

चित्र
राजीव रंजन सोनू के टीटू की स्वीटी कलाकार: कार्तिक आर्यन, सन्नी सिंह निज्जर, नुसरत भरुचा, आलोक नाथ, वीरेंद्र सक्सेना, आयशा रजा, ईशिता राज शर्मा, मधुमालती कपूर निर्देशक: लव रंजन 3 स्टार (तीन स्टार) दोस्ती और दोस्तों के बीच लड़की। इस थीम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ भी युवा पीढ़ी को ध्यान में रख कर इसी थीम पर बनाई गई फिल्म है। एक ही थीम पर बनी फिल्मों को अगर कोई चीज अलग करती है तो वह है उनका प्रस्तुतीकरण। और इसमें कोई संदेह नहीं कि अपने प्रस्तुततीकरण की वजह से ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ एक अलग जमीन पर खड़ी दिखाई देती है। सोनू (कार्तिक आर्यन) और टीटू (सन्नी सिंह निज्जर) बचपन के दोस्त हैं। उनकी दोस्ती नर्सरी से शुरू होकर लेकर जवानी तक जारी है। दोनों एक साथ खाते-पीते हैं, एक साथ काम करते हैं, एक साथ रहते हैं। यूं कहें कि एक जिस्म दो जान हैं। सोनू जब 13 साल का था, तब उसकी मां का देहांत हो गया था। तब से टीटू का परिवार ही उसका परिवार हो गया। जब भी टीटू किसी मुसीबत में फंसता है, सोनू उसे बाहर निकालता है। और एक दिन टीटू की जिंदगी में स्वीटी (नुसरत भरुचा) आ ...