संदेश

Javed Jaffrey लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की समीक्षा

चित्र
नाम जबर और फिलिम लचर राजीव रंजन कलाकार: सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, शीबा चड्ढा, अपारशक्ति खुराना, चंदन राय सान्याल, शरद कपूर, नीरज सूद निर्देशक: प्रशांत सिंह 2 स्टार बहुत साल पहले बिहार के भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में एक ही दिन कई लड़कों का एक साथ अपहरण कर लिया गया था। उन लड़कों को एक गांव में ले जाकर उनकी जबरदस्ती शादी करा दी गई थी। उनमें एक लड़के को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। दरअसल जिस गांव में उन्हें ले जाया गया था, वहां की लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही थी। इसलिए कुछ लोगों ने फैसला किया कि सीधे तरीके से शादी नहीं हो पा रही है, तो उल्टा तरीका अपनाया जाए। ये तो तस्वीर का एक पहलू था। दूसरा पहलू यह है कि जिन लड़कियों की ऐसे शादी करा दी गई थी, उनकी जिंदगी अंधेरे बंद कमरों की तरह हो गई, जहां न रोशनी पहुंचती है, न हवा आती है। बस दिन-रात घुटन। उन्हें न तो ससुराल वालों ने अपना माना, पति ने अपना समझा। कम से कम जिस लड़के को मैं जानता हूं, उसके बारे में तो निश्चयपूर्वक कह सकता हूं। हमारे समाज में लड़कियों की शादी एक ऐसा मुद्दा है कि उसके लिए मा...