संदेश

Laal Kaptaan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म ‘लाल कप्तान’ की समीक्षा

चित्र
ताप नहीं है इस बदले की आग वाली कहानी में राजीव रंजन निर्देशक : नवदीप सिंह कलाकार: सैफ अली खान, मानव विज, जोया हुसैन, दीपक डोबरियाल, सिमोन सिंह और अतिथि भूमिकाओं में नीरज कबी तथा सोनाक्षी सिन्हा 2 स्टार कुछ कहानियां सुनने में, सुनाने में बड़ी अच्छी लगती हैं, लेकिन कागज से पर्दे पर उतरते उतरते कहीं खो जाती हैं या उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। ‘लाल कप्तान’ भी एक ऐसी ही कहानी है। फिल्म का नाम, सैफ अली खान का गेटअप, नागा साधू का बदला, इसकी पृष्ठभूमि दर्शकों में उत्सुकता तो जगाते हैं, लेकिन फिल्म अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाती। फिल्म को देखते हुए बार-बार ‘धीमी गति के समाचार बुलेटिन’ याद आती रहती है। बदले की आग में जल रहा एक नागा साधु गोसाईं (सैफ अली खान) बुंदेलखंड के एक किलेदार रहमत खान (मानव विज) को 20 सालों से ढूंढ रहा है। ढूंढ़ते-ढूंढ़ते वह रहमत के किले तक पहुंच जाता है, लेकिन वहां उसे एक औरत (जोया हुसैन) के अलावा कोई नहीं मिलता। वह औरत गोसाईं को बताती है कि किलेदार सारा खजाना लेकर अपने काफिले के साथ अवध की ओर रवाना हो गया है। औरत कहती है कि उसे काफिले के रास्ते के बारे में पता है।...