संदेश

जुलाई, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’ की समीक्षा

चित्र
कहीं गुम हो गए हैं साहेब बीवी और गैंगस्टर राजीव रंजन कलाकार: जिमि शेरगिल,  संजय दत्त ,  माही गिल ,  चित्रांगदा सिंह ,  कबीर बेदी ,  दीपक तिजोरी ,  जाकिर हुसैन ,  सोहा अली खान निर्देशक: तिग्मांशु धुलिया लेखक: तिग्मांशु धुलिया और संजय चौहान 2  स्टार (दो स्टार) निर्देशक तिग्मांशु धुलिया जिस तरह की फिल्में बनाते हैं और जिस तरह से बनाते हैं,  उसके कारण उनकी अगली फिल्म देखने की उत्सुकता बनी रहती है। एकाध अपवादों को छोड़ दें ,  उन्होंने निराश भी नहीं किया है और अपने काम से लोगों को प्रभावित किया है। तिग्मांशु को एक अच्छे फिल्मकार के रूप में स्थापित करने में  ‘ साहेब बीवी और गैंगस्टर ’  सिरीज की पहली दोनों फिल्मों ने अहम भूमिका निभाई है। लिहाजा इसके तीसरे भाग को लेकर लोगों में उत्सुकता स्वाभाविक है।  ‘ साहेब बीवी और गैंगस्टर  3’  की कहानी दूसरे भाग से आगे बढ़ती है। साहेब और बीवी तो वही हैं ,  लेकिन गैंगस्टर पिछली बार की तरह इस बार भी बदल गया है। राजा आदित्य प्रताप सिंह यानी साहेब (जिमि शेरगिल) पिछले गैंगस्टर के कत्ल के इल्जाम में जेल में हैं। वे जेल से निकलने की कोशिश कर रहे

फिल्म स्काईस्क्रेपर की समीक्षा

चित्र
एक्शन और तकनीक का बेहतरीन संगम राजीव रंजन कलाकार :   ड्वेन जॉनसन ,   नेवे कैम्पबेल ,   रोलेंड मोलर ,   चिन हान ,   वायरन मेन लेखक व निर्देशक :   रॉसन मार्शल थर्बर तीन स्टार अगर बजट और तकनीक का समर्थन हो तो साधारण आइडिया पर भी एक रोचक फिल्म बन सकती है। हर साल भारत में रिलीज होने ढेरों हॉलीवुड फिल्में ऐसी ही    होती हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई     ‘ स्काईस्क्रेपर ’   भी एक ऐसी ही फिल्म है।    ‘ रॉक ’   के नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान ड्वेन डगलस जॉनसन और निर्देशक रॉसन मार्शल थर्बर की जोड़ी की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों कॉमेडी फिल्म   ‘ सेंट्रल इंटेलिजेंस ’   में साथ काम कर चुके हैं।  ‘ स्काईस्क्रेपर ’   में भी इस जोड़ी ने निराश नहीं किया है। विजुअल इफेक्ट्स   ( वीएफएक्स )   और कम्प्यूटर जेनरेटेड इमेजरी   ( सीजीआई ) के शानदार इस्तेमाल ने साधारण कहानी के बावजूद इस एक्शन थ्रिलर में जान डाल दी है। विल सॉयर   ( ड्वेन जॉनसन )   अमेरिका की घरेलू खुफिया और सुरक्षा एजेंसी एफबीआई में काम करता है। एक ऑपरेशन में वह बुरी तरह जख्मी हो जाता है और उसका एक पैर घ

फिल्म सूरमा की समीक्षा

चित्र
यशोगान नहीं, एक वास्तविक योद्धा की कहानी राजीव रंजन कलाकार: दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी, विजय राज, सतीश कौशिक, कुलभूषण खरबंदा निर्देशक: शाद अली निर्माता: सोनी पिक्चर्स, चित्रांगदा सिंह, दीपक सिंह संगीत: शंकर-एहसान-लोय तीन स्टार (3 स्टार) बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक की बयार चल रही है। दो हफ्ते पहले ही ‘संजू’ रिलीज हुई थी और अब ‘सूरमा’ के जरिये भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह का जीवन-संघर्ष सामने है। एक समय था, जब भारत में हाकी खिलाड़ियों की पूछ हुआ करती थी। फिर धीरे-धीरे ऐसा समय आया कि भारतीय हॉकी अपने निम्नतम स्तर पर चली गई और लोगों की दिलचस्पी भी इसमें कम हो गई। हालांकि भारत में बढ़िया हॉकी खिलाड़ी पैदा होने बंद नहीं हुए थे, लेकिन सही प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और प्रेरणा के अभाव में टीम विश्व पटल पर उभर नहीं पा रही थी। ऐसे समय में संदीप सिंह जैसे खिलाड़ी का उदय भारतीय हॉकी के लिए शुभ संकेत था। हालांकि अपने करियर के शुरुआती दौर में ही दुर्घटनावश गोली लगने की वजह से संदीप का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन उन्होंने संघर्ष किया, अपने पैरों प

फिल्म संजू की समीक्षा

चित्र
एक दिलचस्प शख्स की नाटकीय कहानी राजीव रंजन कलाकार: रणबीर कपूर, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल, दीया मिर्जा, मनीषा कोईराला, जिम सर्ब निर्देशक: राजकुमार हिरानी निर्माता: विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी संगीत: ए. आर. रहमान, रोहन रोहन और संजय वान्ड्रेकर लेखक: अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी रेटिंग: 3 स्टार ‘संजू’ आधिकारिक रूप से संजय दत्त के जीवन पर बनी है। लेकिन यह उनकी पूरी जीवनी नहीं है, क्योंकि फिल्म मुख्य रूप उनके जीवन के दो घटनाक्रमों पर केंद्रित है। पहला घटनाक्रम है संजू के नशे की लत में फंसने और उससे उबरने का संघर्ष। दूसरा घटनाक्रम है 1993 के बम विस्फोट कांड में फंसने, जेल जाने, बाहर आने और फिल्म उद्योग में फिर से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराना। हालांकि ये दोनों उनके जीवन की निर्णायक घटनाएं हैं, उनके जीवन को परिभाषित करने वाली घटनाएं हैं, लेकिन उनके जीवन में इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बातें हैं। इनमें उनके निजी रिश्ते, पारिवारिक जीवन व फिल्मी जीवन में उतार-चढ़ाव आदि शामिल हैं। बहरहाल ‘संजू’ फिल्म की बात करते हैं। फिल्म की शुरुआत एक ऐसे दृश्य से ह