संदेश

Film Review लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वेब सिरीज ‘आश्रम’ की समीक्षा

चित्र
पाखंड ,  अपराध और राजनीति के गठजोड़ का  ‘ आश्रम ’ राजीव रंजन कलाकार: बॉबी देओल ,  अदिति पोहनकर ,  चंदन राय सान्याल ,  तुषार पांडेय ,  अनुप्रिया गोयनका ,  दर्शन कुमार ,  अध्ययन सुमन ,  त्रिधा चौधरी ,  विक्रम कोचर ,  सचिन श्रॉफ ,  राजीव सिद्धार्थ ,  तन्मय रंजन ,  अनुरिता झा निर्देशक : प्रकाश झा तीन स्टार पंजाब और हरियाणा  ‘ डेरों ’  की स्वीकार्यता बहुत है और इन प्रदेशों की राजनीति में भी इनका खासा प्रभाव है। इसलिए अक्सर यह देखने में आया है कि राजनीतिक दलों के नेता इन डेरों के प्रमुखों का समर्थन हासिल करने के लिए उनसे मिलते रहते हैं। दरअसल ,  डेरों की समाज में पकड़ का एक बड़ा कारण यह है कि इन्होंने समाज के वंचित ,  दलित ,  पिछड़े तबके को काफी स्पेस दिया और उनके जीवन को बेहतर बनाने में सहयोग किया। इनमें कुछ डेरों के प्रमुख काफी विवादास्पद भी रहे और उन्होंने अपने प्रभाव का नाजायज इस्तेमाल किया। उनमें से कुछ को जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद भी उनके समर्थक उनके लिए खड़े रहे। प्रकाश झा निर्देशित और बॉबी देओल क...

फिल्म ‘लूटकेस’ की समीक्षा

चित्र
अपराध-राजनीति का गठजोड़ और आम आदमी की दुविधा राजीव रंजन निर्देशक : राजेश कृष्णन कलाकार: कुणाल खेमू ,  रसिका दुग्गल ,  रणवीर शौरी ,  विजय राज ,  गजराज राव ,  आर्यन प्रजापति ,  नीलेश दिवेकर ,  आकाश दभाड़े स्टार- 3 नाजायज पैसा आम आदमी के लिए पचाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा पैसा उसे मुश्किलों में डाल देता है ,  उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है। इसलिए ईमानदारी की कमाई ही उसके लिए अच्छी है ,  क्योंकि तमाम दिक्कतों के बावजूद कम से कम वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन तो बिता सकता है।  ‘ रुखा सुखा खाय के ठंडा पानी पीव ,  देख पराई चुपड़ी मत ललचावै जीव ’  यही संदेश देती है फिल्म  ‘ लूटकेस ’,  जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित की जा रही है। नंदन कुमार (कुणाल खेमू) मुंबई के एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। दिन-रात मेहनत करने के बावजूद वह अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता। उसकी पत्नी लता (रसिका दुग्गल) हमेशा पैसे की तंगी की शिकायत करती रहती है ,  तो बेटा आयुष (आर्यन प्रजापति) की मांगें कभी खत्म नहीं...

फिल्म ‘शकुंतला देवी: ह्यूमन कम्प्यूटर’ की समीक्षा

चित्र
मानव कम्प्यूटर की मानवीय कहानी राजीव रंजन निर्देशक : अनु मेनन कलाकार: विद्या बालन ,  सान्या मल्होत्रा ,  अमित साध ,  जिश्शु सेनगुप्ता ,  शीबा चड्ढा ,  प्रकाश बेलावाडी ,  बरनबी जागो ,  स्टीफन सैमसन ,  निशा आलिया स्टार- 3.5 कुछ लोग अपने समय से काफी आगे होते हैं। मानव कम्प्यूटर के नाम से मशहूर गणितज्ञ और लेखिका शकुंतला देवी भी ऐसी ही गिनी-चुनी शख्सीयतों में से एक हैं। हमारे समाज में आमतौर पर यह माना जाता था कि गणित लड़कियों के लिए नहीं है ,  उनके लिए हिंदी ,  अंग्रेजी जैसे आट्र्स के विषय ही ठीक हैं। अगर किसी लड़की को साइंस पढ़ना हुआ भी ,  तो उसके लिए बायोलॉजी ही विकल्प होता था। वैसे समय में शकुंतला देवी ( 1929-2013)  ने न सिर्फ इस धारणा को ध्वस्त किया ,  बल्कि मनुष्यों के लिए असंभव से दिखने वाली अंकगणित की गणनाओं को चुटकियों में हल करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कम्प्यूटर से भी कम समय में। वह भी बिना किसी औपचारिक शिक्षा के। उन्होंने स्कूल का मुंह भी नहीं देखा था। इसी असाधारण योग्यता की वजह से उन्हें  ‘ मानव ...

फिल्म ‘यारा’ की समीक्षा

चित्र
दिल तक नहीं पहुंच पाती दोस्ती की ये दास्तान राजीव रंजन निर्देशक : तिग्मांशु धुलिया कलाकार: विद्युत जामवाल ,  अमित साध ,  श्रुति हासन ,  विजय वर्मा ,  केनी बसुमतारी ,  अंकुर विकल ,  मोहम्मद अली शाह ,  हेमेंद्र डंडोतिया स्टार- ढाई दोस्ती बॉलीवुड के प्रिय विषयों में से एक रहा है। इस विषय पर बनी फिल्मों को लोगों ने पसंद भी किया है।  ‘ हासिल ’, ‘ पान सिंह तोमर ’  और  ‘ साहेब बीबी और गैंगस्टर ’  जैसी प्रशंसित फिल्मों के निर्देशक तिग्मांशु धुलिया भी अब इस थीम पर फिल्म  ‘ यारा ’  लेकर आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म जी 5  पर रिलीज हुई है। यह बचपन के चार अनाथ दोस्तों की कहानी है ,  जिन्हें परिस्थितियां एक जगह लाकर इकट्ठा कर देती हैं और फिर चारों एक साथ धंधे और जिंदगी के सबक सीखते हैं।  1950  के दशक के शुरुआती वर्षों से शुरू हुई यह कहानी  1997  तक चलती है। फागुन उर्फ परम (विद्युत जामवाल) का पिता चांद लोहार (हेमेंद्र डंडोतिया) पाकिस्तानी सीमा के पास स्थित राजस्थान के एक गांव में देसी...

वेब सिरीज: ब्रीद इनटू शैडोज की समीक्षा

चित्र
पहले जैसा मजा नहीं दूसरे सीजन में राजीव रंजन निर्देशक : मयंक शर्मा कलाकार: अभिषेक बच्चन ,  अमित साध ,  नित्या मेनन ,  सैयामी खेर ,  हृषिकेश जोशी ,  श्रीकांत वर्मा ,  इवाना कौर ,  रेशम श्रीवर्धन ,  प्लाबिता बोरठाकुर ,  एन. रवि ,  श्रुति बापना ,  श्रद्धा कौल स्टार-  2.5 करीब ढाई साल पहले आई अमेजन प्राइम की वेब सिरीज  ‘ ब्रीद ’  ने हिंदी बेब सिरीज के बाजार को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई थी।  ‘ इनसाइड एज ’  के बाद यह अमेजन प्राइम की दूसरी हिंदी वेब सिरीज थी। जाहिर है ,  इसके दूसरे सीजन को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। इसके दूसरे सीजन  ‘ ब्रीद इनटू द शैडोज ’  से अभिषेक बच्चन ने ओटीटी पर आगाज किया है। इस वजह से भी लोग इसका इंतजार कर रहे थे। पहले सीजन में कहानी थी एक पिता की ,  जो अपने बेटे को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इस बार कहानी है एक पिता और मां की ,  जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाते हैं। पहले सीजन में कहानी मुंबई की थी ,  इस बार दिल्ली...

वेब सिरीज 'आर्या' की समीक्षा

चित्र
परिवार के लिए सब कुछ करने को तैयार एक मां की कहानी राजीव रंजन निर्देशक : राम माधवानी ,  संदीप मोदी ,  विनोद रावत , कलाकार: सुष्मिता सेन ,  चंद्रचूड़ सिंह ,  सिकंदर खेर ,  मनीष चौधरी ,  नमित दास ,  विकास कुमार ,  सुगंधा गर्ग ,  प्रियाशा भारद्वाज ,  जयंत कृपलानी ,  अंकुर भाटिया ,  माया सराओ ,  एलेक्स ओ नील ,  वीर्ति वागनानी ,  वीरेन वजीरानी ,  प्रत्यक्ष पंवार ,  सोहेला कपूर ,  विश्वजीत प्रधान ,  जगदीश पुरोहित ,  फ्लोरा सैनी ,  जॉय सेनगुप्ता स्टार-  3 कोविड- 19  के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जो वेब सिरीज आई हैं ,  उनमें एक चर्चित सिरीज है  ‘ आर्या ’ ।  डिज्नी-हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही इस इस क्राइम थ्रिलर की चर्चा इसलिए भी हो रही है ,  क्योंकि इसके जरिये सुष्मिता सेन ने लंबे अर्से के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की है। और चंद्रचूड़ सिंह ने भी। इस सिरीज की कल्पना फिल्म  ‘ नीरजा ’  से सुखिर्यों में आए राम माधवानी की है और सिरीज के तीन निर्...