संदेश

Rajinikanth लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म 2.0 की समीक्षा

चित्र
तकनीक के जरिये तकनीक के खतरों की बात राजीव रंजन निर्देशक:  एस. शंकर बैनर:  लाइका प्रोडक्शंस कलाकार:  रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन, कैजाद कोतवाल, सुधांशु पांडेय संगीत:  ए.आर. रहमान ढाई स्टार (2.5 स्टार) तकनीकी प्रगति ने मनुष्य को बहुत सुविधाएं मुहैया कराई हैं, तो बहुत सारी परेशानियां भी पैदा की हैं। पर इसमें दोष तकनीक का नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल का है। ‘रोबोट’ जैसी तकनीकी दृष्टि से उन्नत फिल्म के निर्देशक शंकर ने यह बात इसी फिल्म के सीक्वल ‘2.0’ के जरिये कहने की कोशिश की है। दरअसल, मनुष्य ने अपनी तात्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिए खुद पर मंडरा रहे दीर्घकालीन खतरों के प्रति आंखें मूंद ली हैं। आज मोबाइल लोगों के जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है, लेकिन इसका रेडिएशन कितना बड़ा खतरा बन सकता है, हम इस पर थोड़ा भी सोचने को तैयार नहीं। जो एकाध लोग सोच रहे हैं, उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं। ‘2.0’ की कहानी इसी विषय के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अपने नायाब नमूने चिट्टी (रजनीकांत) को विघटित करने के बाद डॉ. वशीकरण (रजनी...